कोरोना वायरस के कारण हर कोई सेल्फ आइसोलेशन में है। जिसके कारण पूरी दुनिया में फैमिली लाइफ को बढ़ावा मिल रहा है। देश के स्कूल-कॉलेज आदि बंद है। पैरेंट्स वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। जिससे कारण उन्हें घर से बाहर भी नहीं जाना पड़ रहा है। दुनियाभर के पैरेंट्स इस समय अपने बच्चों के साथ वक्त बीता रहे हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने माता-पिता के लिए 6 टिप्स ' Six One-Page Tips For Parents' बताया है। जिसमें स्ट्रेस मैनेजमेंट और कोरोना वायरस की महामारी के बारे में भी बताया गया है। जानें इन 6 पेरेटिंग टिप्स के बारे में।
Parenting in the time of COVID-19
क्वालिटी टाइम बिताएं
स्कूल-कॉलेज बंद हो जाने के कारण पैरेंट्स अपने बच्चों और टीएजर्स के साथ अच्छे से टाइम बीता सकते हैं। उन्हें खूब प्यार दें और उन्हें बताएं कि वह उनके लिए कितने जरूरी है। बच्चों के साथ 20 मिनट या इसे अधिक समय बिताएं।
छोटे बच्चे के साथ का समय
अपने बच्चों के चेहरे की अभिव्यक्ति और ध्वनियों की प्रतिलिपि बनाएं। गाने गाएं, बर्तन और चम्मच के साथ संगीत बनाएं। ढेर कप या ब्लॉक बनाएं। उन्हें कहानी सुनाए, किताबे पढ़ने को दें या फिर तस्वीरें दिखाएं।
किशोर बच्चों के टिप्स
उनकी पसंद की चीज़ों को लेकर बात करें जैसे कि खेल,संगीत, मशहूर हस्तियां, दोस्त आदि।
घर में बच्चे के साथ टहलें।
पसंदीदा गाने के साथ दोनों लोग साथ में एक्सरसाइज करें।
WHO ने शेयर किया फिटनेस टिप्स, जानें कैसे क्वारंटाइन के दौरान रखें खुद को फिट
युवा बच्चों के साथ
एक किताब पढ़ें या चित्रों को देखें। गाने में डांस करें या कोई गाना गाएं। घर में सफाई और क्लीनिंग वाला गेम साथ में खेलें। उसके स्कूल के वर्क में मदद करें।
Parenting in the time of COVID-19