1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Benelli ने नोएडा में खोला एक्‍सक्‍लूसिव शोरूम, यहां मिलेगी इटैलियन सुपरबाइक्‍स की पूरी रेंज

Benelli ने नोएडा में खोला एक्‍सक्‍लूसिव शोरूम, यहां मिलेगी इटैलियन सुपरबाइक्‍स की पूरी रेंज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 19, 2019 04:15 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 04:15 pm IST

शोरूम में फेलिक्स ऑटोवर्क्स एलएलपी की डीलरशिप के तहत भारत में उपलब्ध बेनेली सुपरबाइक्स की पूरी रेंज को उपलब्ध कराया जाएगा

Benelli Launches New Showroom in Noida- India TV Hindi
Benelli Launches New Showroom in Noida Image Source : BENELLI

नोएडा।  प्रीमियम बाइक्स के प्रमुख वैश्विक निर्माता बेनेली और अदीश्वर ऑटो राइड इंडिया-महावीर ग्रुप ने नोएडा में एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन किया। यह शोरूम नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-63 में स्थित है।

शोरूम में फेलिक्स ऑटोवर्क्स एलएलपी की डीलरशिप के तहत भारत में उपलब्ध बेनेली सुपरबाइक्स की पूरी रेंज को उपलब्‍ध कराया जाएगा। इन सुपरबाइक्स में टीएनटी-इन-लाइन टू-सिलेंडर 300सीसी इंजन, 302आर-इन-लाइन टू-सिलेंडर 300 सीसी इंजन, टीएनटी 600आइ-इन-लाइन फोर सिलेंडर 600सीसी इंजन और नई लॉन्‍च टीआरके 502 और टीआरके 502एक्‍स-इन-लाइन टू-सिलेंडर 500 सीसी इंजन शामिल हैं।

बेनेली टीएनटी 300 (एबीएस) की कीमत 3.50 लाख रुपए, बेनेली 302आर(एबीएस) की कीमत 3.70 लाख रुपए, बेनेली टीएनटी 600आई की कीमत 6.20 लाख रुपए, बेनेली टीआरके 502 की कीमत 5.10 लाख रुपए (21 अप्रैल 2019 से प्रभावी) और बेनेली टीआरके 502एक्स की कीमत 5.50 लाख (21 अप्रैल 2019 से प्रभावी) रुपए है।

सभी 5 प्रोडक्‍ट्स एक मानक के तौर पर 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी के साथ आते हैं। बेनेली इंडिया के प्रबंध निदेशक विकास झाबख ने कहा कि फेलिक्स ऑटोवर्क्स एलएलपी के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी है। कस्टमर सर्विस का हमारा सिद्धांत नोएडा के हमारे डीलर और पार्टनर की कारोबारी नैतिकता के बेहद अनुकूल है। नोएडा में बेनेली के शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों को उपभोक्ताओं को शानदार सेल्स, सर्विस और स्पेयरपार्ट्स मुहैया कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी डीलरशिप सिर्फ ग्राहकों को सेवाएं देने का स्‍थान मात्र नहीं है बल्कि यह एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है जहां बाइक्‍स के दीवाने आकर एकसमान विचारधारा वाले दूसरे राइडर्स के साथ बातचीत कर सकते हैं। रुचिकर खरीदार नई लॉन्च की गई बेनेली टीआरके रेंज को india.benelli.com  पर जाकर ऑऩलाइन बुक करा सकते हैं। बुकिंग कराने के लिए उन्‍हें बस 10,000 रुपए का भुगतान करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा