1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Financial Crisis के समय खराब ना होने दें अपना Credit Score, ये टिप्स आएंगे काम

Financial Crisis के समय खराब ना होने दें अपना Credit Score, ये टिप्स आएंगे काम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 14, 2024 11:12 pm IST,  Updated : Apr 14, 2024 11:12 pm IST

How to protect credit score : वित्तीय संकट को टालने के लिए अगर आप पर्सनल लोन के लिए बार-बार आवेदन कर रहे हैं तो इससे आपको बचना चाहिए।

क्रेडिट स्कोर- India TV Hindi
क्रेडिट स्कोर Image Source : FREEPIK

How to protect credit score : कभी भी किसी भी व्यक्ति के जीवन में वित्तीय संकट आ सकता है। कोई बड़ी बीमारी, बड़ी दुर्घटना या फिर किसी का इस दुनिया से चला जाना... आपको वित्तीय संकट में डाल सकता है। ऐसे में सब चीजों का ध्यान रखने के साथ ही हमें अपने क्रेडिट स्कोर का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन-से टिप्स हैं, जिनसे हम अपने क्रेडिट स्कोर को खराब होने से बचा सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड का मिनिमम भुगतान जरूर करें

वित्तीय संकट के समय आपको अपने सभी क्रेडिट कार्ड पर कम से कम न्यूनतम बिल का भुगतान कर देना चाहिए। इससे आपको क्रेडिट स्कोर को बचाए रखने में मदद मिलेगी। बता दें कि किसी भी क्रेडिट कार्ड बिल में दो राशि होती है। पहला- पूरा बिल होता है। दूसरा - न्यूनतम बिल होता है। इसका भुगतान करके आप लेट फीस से बच सकते हैं। 

बार-बार लोन के लिए आवेदन न करें 

वित्तीय संकट को टालने के लिए अगर आप पर्सनल लोन के लिए बार-बार आवेदन कर रहे हैं तो इससे आपको बचना चाहिए। आप जितने भी बैंक और एनबीएफसी कंपनियों में लोन के लिए आवेदन करेंगे, तो उतनी ही बार बैंकों द्वारा आपकी क्रेडिट रिपोर्ट निकाली जाएगी और आपका क्रेडिट स्कोर कम हो जाएगा। 

बैंकों से बात करें 

अगर आप वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं तो इसकी सूचना आपको लोन देने वाली कंपनी को जरूर देनी चाहिए। वित्तीय संकट के समय कंपनियां भी आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहती है। आपको कुछ महीनों के लिए किस्त के भुगतान से भी छूट मिल सकती है। 

पहले जरूरी पेमेंट करें 

वित्तीय संकट के समय आपकी सैलरी आने पर सबसे पहले ईएमआई आदि का भुगतान पहले कर देना चाहिए, जिससे आप पर बैंक द्वारा कोई लेट फीस आदि नहीं लगाई जाए। साथ ही कोशिश करें कि गैर-जरूरी खर्चें कम से कम हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा