1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. देश की सड़कों पर क्यों सबसे ज्यादा दिखती है मारुति की WagonR, मिल गया जवाब

देश की सड़कों पर क्यों सबसे ज्यादा दिखती है मारुति की WagonR, मिल गया जवाब

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 16, 2023 11:50 pm IST,  Updated : May 16, 2023 11:50 pm IST

वर्ष 1999 में पहली बार भारतीय बाजार में पेश की गई वैगनआर ने पांच लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा 2008 में पार किया था।

Maruti WagonR - India TV Hindi
Maruti WagonR Image Source : FILE

कश्मीर हो या कन्याकुमारी, थार रेगिस्तान हो या अरुणाचल की पहाड़ियां, देश की सड़कों पर एक कार हर जगह दिख जाएगी। वह है मारुति सुजुकी की वैगनआर (WagonR)। कम कीमत, बड़ा आकार और किफायती मायलेज के चलते यह मारुति की बेस्ट सेलिंग कार में से एक रही है। इस बीच मारुति सुुजुकी द्वारा जारी एक आंकड़े ने इस बात की ​पुष्टि कर दी कि क्यों ये देश की सबसे पसंदीदा कार है। देश की लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर की बिक्री का आंकड़ा बीते दो दशकों में 30 लाख इकाई के पार निकल चुका है। 

MSI ने मंगलवार को बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि 30 लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा वैगनआर मॉडल की देश में मिली कामयाबी को दर्शाता है। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित हैचबैक में से एक के तौर पर वैगनआर की निर्विवाद स्थिति को प्रदर्शित करता है।’’ 

वर्ष 1999 में पहली बार भारतीय बाजार में पेश की गई वैगनआर ने पांच लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा 2008 में पार किया था। उसके बाद 20 लाख का आंकड़ा 2017 और 25 लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा 2021 में पार किया था। श्रीवास्तव ने कहा कि वैगनआर रखने वाले करीब 24 प्रतिशत ग्राहकों ने बाद के वर्षों में इसके नए संस्करण खरीदकर इस मॉडल के प्रति अपना लगाव जाहिर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा