1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इस हफ्ते शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या ऐसे ही चलता रहेगा कारोबार, जानें किन मुद्दों पर रहेगी निवेशकों की नजर

इस हफ्ते शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या ऐसे ही चलता रहेगा कारोबार, जानें किन मुद्दों पर रहेगी निवेशकों की नजर

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 21, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 04:58 pm IST

सोमवार, 22 दिसंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में बाजार सिर्फ 4 दिन ही कारोबार करेंगे। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर बंद रहेंगे।

bse, nse, share market, stock market, sensex, nifty, nifty 50, share market outlook, stock market ou- India TV Hindi
इस हफ्ते सिर्फ 4 दिन ही कारोबार करेंगे बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार पिछले कुछ हफ्तों से लगातार काफी सुस्त कारोबार कर रहा है। पिछले हफ्ते भी बाजार ने गिरावट के साथ ही कारोबार खत्म किया था। इसी बीच, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले हफ्ते विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां, डॉलर की चाल और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की दशा और दिशा तय होगी। एक्सपर्ट्स ने ये अनुमान जताते हुए कहा कि छुट्टियों की वजह से छोटे सप्ताह में शेयर बाजार एक सीमित दायरे में रहकर कारोबार कर सकते हैं। एक एक्सपर्ट ने बताया कि क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के कारण कई ग्लोबल मार्केट में सुस्त गतिविधि देखने को मिल सकती है। 

इस हफ्ते सिर्फ 4 दिन ही कारोबार करेंगे बाजार

कल (सोमवार, 22 दिसंबर) से शुरू हो रहे नए सप्ताह में बाजार सिर्फ 4 दिन ही कारोबार करेंगे। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर बंद रहेंगे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, ''इस हफ्ते साल के अंत के त्योहारी सीजन की वजह से कारोबार सीमित रह सकता है। घरेलू स्तर पर बाजार इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के डेटा के साथ ही बैंक लोन वृद्धि, डिपोजिट वृद्धि और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़ों पर नजर रखेंगे। भारतीय मुद्रा की चाल और कच्चे तेल की कीमतें भी अहम कारक बनी रहेंगी। वैश्विक स्तर पर प्रमुख बाजारों, खासकर अमेरिकी शेयर बाजारों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।'' 

पिछले हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए थे घरेलू शेयर बाजार

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुदी आर. ने कहा कि मजबूत घरेलू नकदी गहरे नकारात्मक जोखिमों से बचाव का काम कर रही है, वहीं अगर विदेशी निवेशकों की वापसी होती है तो बाजार में तेजी का अगला दौर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपेक्षा से कम अमेरिकी महंगाई के बाद बाजार की धारणा ज्यादा पॉजिटिल हुई है और ये माहौल ऐतिहासिक रूप से भारत सहित उभरते बाजारों के लिए अनुकूल रहा है। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 338.3 अंक (0.39 प्रतिशत) और निफ्टी 80.55 अंक (0.30 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा