1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Global NCAP Crash Test: आपके पास भी है रेनो किगर, आ गई ये बड़ी खुशखबरी

Global NCAP Crash Test: आपके पास भी है रेनो किगर, आ गई ये बड़ी खुशखबरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 15, 2022 07:16 pm IST,  Updated : Feb 15, 2022 07:17 pm IST

NCAP की वाहन सुरक्षा रेटिंग में पांच स्टार जहां सर्वोच्च अंक होते है, वही शून्य रेटिंग सुरक्षा के लिहाज से सबसे कम अंक होते है।

Renault Kiger- India TV Hindi
Renault Kiger Image Source : RENAULT

Highlights

  • रेनो की चार मीटर से कम की कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘किगर’ 5 स्टार NCAP रेटिंग मिली
  • एनसीएपी की वाहन सुरक्षा रेटिंग में पांच स्टार जहां सर्वोच्च अंक होते है
  • किगर का आगे के दो ‘एयरबैग’ और एबीएस के साथ परीक्षण किया गया था।

नयी दिल्ली। फ्रांस की कार कंपनी रेनो की चार मीटर से कम की कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘किगर’ को वयस्कों की सुरक्षा के लिहाज से ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा में चार सितारा (स्टार) रेटिंग मिली है। एनसीएपी की वाहन सुरक्षा रेटिंग में पांच स्टार जहां सर्वोच्च अंक होते है, वही शून्य रेटिंग सुरक्षा के लिहाज से सबसे कम अंक होते है। 

रेनो इंडिया के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिलपल्ले ने एक बयान में कहा, ‘‘रेनो के लिए सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे सभी उत्पाद भारतीय नियामक प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं और उससे अधिक हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि ग्लोबल एनसीएपी द्वारा चार स्टार रेटिंग तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों को लाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ग्लोबल एनसीएपी के अनुसार, किगर का आगे के दो ‘एयरबैग’ और एबीएस के साथ परीक्षण किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा