Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan: किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये, आपको मिले या नहीं- ऐसे करें चेक

PM Kisan: किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये, आपको मिले या नहीं- ऐसे करें चेक

Written By: Sunil Chaurasia Published : Mar 13, 2026 06:10 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 06:10 pm IST

आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में जिन लोगों के नाम होते हैं, उन सभी के बैंक खातों में पीएम किसान के पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।

PM Kisan, PM Kisan Yojana, pradhan mantri kisan samman nidhi, 22nd installment, 22nd installment of - India TV Paisa
Photo:FREEPIK खाते में पैसे आते ही आ जाएगा बैंक का मैसेज

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 मार्च को देश भर के 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीएम मोदी ने आज असम के दौरे पर गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खाते में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की, जो धीरे-धीरे सभी पात्र किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत आते हैं तो आपके बैंक खाते में जल्द ही 22वीं किस्त के 2000 रुपये पहुंच जाएंगे। बैंक खाते में पैसा आते ही आपके बैंक द्वारा एक मैसेज कर इसकी जानकारी दे दी जाती है।

खाते में पैसे आते ही आ जाएगा बैंक का मैसेज

अगर आपके पास बैंक का मैसेज नहीं आता है तो आप अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2000 रुपये आए हैं या नहीं। बताते चलें कि पीएम किसान योजना में बने रहने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। इसके अलावा, आपकी फार्मर आईडी भी होनी चाहिए। अगर आपने eKYC करा रखा है और फार्मर आईडी भी बनी हुई है तो आपके बैंक खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे। इसके अलावा, आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में जिन लोगों के नाम होते हैं, उन सभी के बैंक खातों में पीएम किसान के पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आएंगे।

लाभार्थियों की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। 
  • होम पेज पर आपको FARMERS CORNER के नीचे BENEFICIARY LIST वाले बॉक्स पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का नाम डालकर GET REPORT पर क्लिक करना है।
  • GET REPORT पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पूरी लिस्ट आ जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम उपस्थित है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान के 2000 रुपये आ जाएंगे। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आएंगे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement