1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. इंश्योरेंस खरीदते समय इन कंपनियों का नाम याद रखें, IRDAI को मिलीं सबसे ज्यादा शिकायतें

इंश्योरेंस खरीदते समय इन कंपनियों का नाम याद रखें, IRDAI को मिलीं सबसे ज्यादा शिकायतें

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 17, 2026 10:57 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 10:57 pm IST

वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में सबसे ज्यादा ग्राहकों ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बीमा कंपनी दावे का निपटारा नहीं कर रही है।

health insurance, insurance, insurance companies, best insurance companies, worst insurance companie- India TV Hindi
पॉलिसीधारकों द्वारा की जाने वाली शिकायतों में सबसे प्रमुख वजहें क्या Image Source : FREEPIK

Insurance: जहां एक तरफ सरकार देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को बीमा यानी इंश्योरेंस के दायरे में लाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने बीमा ले रखा है, वे अपनी बीमा कंपनियों से परेशान हैं। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को संसद में बीमा से जुड़ी शिकायतों को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी और आंकड़े साझा किए। वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में सबसे ज्यादा ग्राहकों ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बीमा कंपनी दावे का निपटारा नहीं कर रही है। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के आंकड़ों का हवाला देते हुए, वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में बीमा कंपनियों के खिलाफ कुल 2,57,790 शिकायतें दर्ज की गईं, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 2,15,569 और वित्त वर्ष 2022-23 में 2,02,640 थीं।

पॉलिसीधारकों द्वारा की जाने वाली शिकायतों में सबसे प्रमुख वजहें

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज राज्यसभा में सांसद सदस्य मेधा विश्राम कुलकर्णी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए पंकज चौधरी ने बताया कि पॉलिसीधारकों द्वारा IRDAI में बीमा से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने के अन्य 4 प्रमुख कारणों में- बिना कोई कारण बताए दावे को अस्वीकार करना, सर्वाइवल बेनिफिट (जीवन लाभ) का भुगतान न करना, मैच्योरिटी बेनिफिट (परिपक्वता लाभ) का भुगतान न करना और अनुमानित नुकसान तथा बीमाकर्ता द्वारा तय की गई राशि के बीच का अंतर शामिल हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में एलआईसी के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें मिलीं। इस मामले में दूसरे स्थान पर स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का नाम है।

वित्त वर्ष 2024-25 में इन कंपनियों के खिलाफ मिली सबसे ज्यादा शिकायतें

क्रम संख्या बीमा कंपनी का नाम शिकायतों की संख्या
1 एलआईसी 74,104
2 स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी 20,527
3 नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 12,859
4 केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड 10,281
5 यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी 10,126
6 नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी 7,970
7 आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस 7,781
8 द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 7,768
9 एचडीएफसी एरगो जनरल इंश्योरेंस 7,326
10 द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 6,854

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा