1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Union Bank में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें डिटेल्स

Union Bank में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 16, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 11:39 pm IST

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अभी हाल ही में 444 दिनों की अवधि वाली नई एफडी स्कीम की शुरुआत की है।

union bank of india fd, union bank of india 444 days fd, union bank of india 444 days fd interest ra- India TV Hindi
444 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया Image Source : HTTPS://X.COM/RAVIKNT440

Union Bank of India FD Scheme: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पब्लिक सेक्टर का एक प्रमुख बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम्स पर शानदार ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अलग-अलग अवधि वाली एफडी योजनाओं पर 2.75 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। यहां हम जानेंगे कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 444 दिन की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितने रुपये का ब्याज मिलेगा?

444 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अभी हाल ही में 444 दिनों की अवधि वाली नई एफडी स्कीम की शुरुआत की है। ये बैंक 444 दिनों वाली पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को 7.10 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को सबसे ज्यादा 7.35 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 16,577 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,16,577 रुपये मिलेंगे।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 444 दिनों की FD में ₹2 लाख जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

इसी तरह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 17,876 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,17,876 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति वरिष्ठ नागरिकों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर 18,528 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,18,528 रुपये मिलेंगे। बताते चलें कि बैंक एफडी एक सुरक्षित निवेश स्कीम होती है, जिसमें मैच्यॉरिटी पर आपको एक फिक्स ब्याज के साथ सारा पैसा वापस मिल जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा