1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हार्दिक पांड्या ने खुद को गिफ्ट की 12 करोड़ की Ferrari, 2.9 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार; टॉप स्पीड 340 kmph

हार्दिक पांड्या ने खुद को गिफ्ट की 12 करोड़ की Ferrari, 2.9 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार; टॉप स्पीड 340 kmph

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Mar 15, 2026 06:17 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 06:17 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका कोई मैच नहीं, बल्कि उनकी नई लग्जरी सुपरकार है। पांड्या ने अपने कार कलेक्शन में बेहद शानदार और हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार Ferrari 12Cilindri को शामिल किया है।

हार्दिक पांड्या की नई...- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या की नई कार Image Source : POSTED ON X

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न बेहद शाही अंदाज में मनाया है। मैदान पर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले इस खिलाड़ी ने अब सड़क पर अपनी रफ्तार दिखाने के लिए दुनिया की सबसे शानदार सुपरकारों में से एक, Ferrari 12Cilindri को अपने गैरेज का हिस्सा बनाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हार्दिक अपनी इस नई कार को मुंबई की सड़कों पर चलाते हुए नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी उनके साथ बगल वाली सीट पर बैठी दिखाई दीं।

रफ्तार ऐसी कि पलक झपकते ओझल हो जाए

हार्दिक की नई Ferrari 12Cilindri केवल अपनी कीमत के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बेमिसाल ताकत के लिए भी जानी जाती है। इस कार के इंजन और स्पीड से जुड़े आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं:

  • 0 से 100 की रफ्तार: यह कार मात्र 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की गति पकड़ लेती है।
  • टॉप स्पीड: इसकी अधिकतम रफ्तार 340 किमी/घंटा है।
  • पावरफुल इंजन: इसमें 6.5-लीटर का V12 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन लगा है, जो 818 bhp की जबरदस्त पावर पैदा करता है।
  • टॉर्क: यह कार 7250 rpm पर 678Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

हार्दिक का 'करोड़ों' वाला लग्जरी कार कलेक्शन

हार्दिक पांड्या को लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी घड़ियों के साथ-साथ शानदार कारों का भी बेहद शौक है। फेरारी के आने के बाद उनके गैरेज की रौनक और बढ़ गई है। हार्दिक के पास पहले से ही दुनिया की कुछ बेहतरीन कारें मौजूद हैं, जिनमें शामिल हैं Rolls-Royce Phantom, Lamborghini Huracan EVO, Lamborghini Urus, Mercedes-AMG G63, Range Rover Vogue और Audi A6 जैसी शानदार कारें। अब फेरारी 12Cilindri के जुड़ने से उनका कलेक्शन और भी खास हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा