1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आज कुरियर भेजो और कल पहुंच जाएगा- वो भी गारंटी के साथ, डाक विभाग कल से शुरू करेगा '24 स्पीड पोस्ट' सर्विस

आज कुरियर भेजो और कल पहुंच जाएगा- वो भी गारंटी के साथ, डाक विभाग कल से शुरू करेगा '24 स्पीड पोस्ट' सर्विस

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 16, 2026 04:54 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 04:54 pm IST

24 और 48 स्पीड पोस्ट सर्विस समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई जहाज के माध्यम से सुनिश्चित D+1 और D+2 डिलीवरी समय-सीमा प्रदान करेंगी।

india post, department of post, Next-Day Guaranteed Delivery service, Next-Day Guaranteed Delivery s- India TV Hindi
समय पर नहीं पहुंचा कुरियर तो वापस मिलेगा पैसा Image Source : INDIA POST

डाक विभाग 17 मार्च, 2026 को '24 स्पीड पोस्ट' नाम की नई सर्विस शुरू करने जा रहा है। इस नई सर्विस की शुरुआत केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी द्वारा विभाग के सीनियर अधिकारियों की उपस्थिति में दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में की जाएगी। 24 स्पीड पोस्ट सर्विस के तहत तत्काल और समयबद्ध शिपमेंट के लिए अगले दिन डिलीवरी की गारंटी दी गई है। यानी, आप आज अपना कुरियर भेजेंगे और कल वो अपने गंतव्य पर पहुंचा भी दिया जाएगा। हालांकि, ये नई सर्विस अपने पहले चरण में कुछ चुनिंदा शहरों में ही शुरू की जा रही है।

कमर्शियल ग्राहकों को बल्क बुकिंग के लिए मिलेगी फ्री पिकअप की सुविधा

संचार मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में ये सर्विस दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, 24 और 48 स्पीड पोस्ट सर्विस समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई जहाज के माध्यम से सुनिश्चित D+1 और D+2 डिलीवरी समय-सीमा प्रदान करेंगी। यानी, इसमें 24 और 48 घंटे के अंदर कुरियर पहुंचाने वाली सर्विस भी होगी। इन सर्विस में ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी, एसएमएस अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग, कमर्शियल ग्राहकों के लिए बीएनपीएल सुविधा, बल्क बुकिंग के लिए फ्री पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।

समय पर नहीं पहुंचा कुरियर तो वापस मिलेगा पैसा 

इस सर्विस की सबसे खास बात ये है कि अगर आपका कुरियर समय पर नहीं पहुंचाया जाता है या किसी भी वजह से लेट हो जाता है तो आपको सर्विस के लिए वसूला गया पैसा भी वापस कर दिया जाएगा। जी हां, डाक विभाग द्वारा इस सर्विस के साथ आपको लेट होने की स्थिति में मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी, जिससे इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी क्षमता और मजबूत होगी। बताते चलें कि भारतीय डाक द्वारा ये नई सर्विस शुरू किए जाने से आम लोगों को एक से दो दिन के अंदर गारंटी के साथ कुरियर प्राप्त हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा