1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda की इस स्कीम में ₹5,00,000 जमा पर ₹2,07,389 तक मिलेगा रिटर्न, समझें पूरा कैलकुलेशन

Bank of Baroda की इस स्कीम में ₹5,00,000 जमा पर ₹2,07,389 तक मिलेगा रिटर्न, समझें पूरा कैलकुलेशन

 Published : Mar 17, 2026 11:49 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 12:02 pm IST

अगर आप एक ऐसे निवेशक हैं जो रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और पक्का रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए एफडी में पैसे लगाना एक सही फैसला हो सकता है।

सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है। - India TV Hindi
सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है। Image Source : BANK OF BARODA ON X BY @BANKOFBARODA

अगर आप लंबी अवधि में सुरक्षित और निश्चित रिटर्न की तलाश में हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल वाली एफडी (फिक्स्ड डिपोजिट) स्कीम आपके लिए आकर्षक विकल्प हो सकती है। एफडी में निवेश के अपने फायदे भी हैं। सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को इसमें ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है। इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। साथ ही आपके पैसे काफी हद तक सुरक्षित भी रहते हैं, क्योंकि इसका मार्केट के उतार-चढ़ाव से कोई लेना-देना नहीं होता है। अगर आप इस स्कीम में ₹5,00,000 जमा करते हैं तो पांच साल में आपको कुल ₹2,07,389 तक का रिटर्न मिल सकता है। आइए समझते हैं कि यह रिटर्न कैसे कैलकुलेट किया गया है।

सामान्य कस्टमर के लिए रिटर्न का कैलकुलेशन  

बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल वाली एफडी पर एक सामान्य कस्टमर को मौजूदा समय में 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक की एफडी पर 6.30 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी कैलकुलेटर पर जब 6.30 प्रतिशत ब्याज के आधार पर 5 लाख रुपये के निवेश पर रिटर्न कैलकुलेट किया गया तो पांच साल बाद ₹1,83,450 का रिटर्न मिलेगा। यानी उस सामान्य कस्टमर के पास पांच साल बाद कुल ₹6,83,450 का फंड तैयार हो जाएगा।  

सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए रिटर्न 

अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं तो आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल वाली एफडी पर 6.90 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस आधार पर जब कैलकुलेट करेंगे तो 5 लाख रुपये के निवेश पर पांच साल बाद सीनियर सिटीनजन को ₹2,03,921 रिटर्न के तौर मिलेगा। कैलकुलेशन के मुताबिक, पांच साल बाद उनके पास  कुल ₹7,03,921 का फंड तैयार हो जाएगा। अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन की कैटेगरी के निवेशक हैं तो आपको इस निवेश पर 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस आधार पर आपको पांच साल बाद ₹2,07,389 रिटर्न के तौर पर मिलेगा। यानी मेच्योरिटी पर आपके पास ₹7,07,389 का फंड तैयार रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा