1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI vs PNB vs Canara Bank: किस बैंक में ₹1,00,000 जमा करने पर सबसे ज्यादा फिक्स ब्याज मिलेगा? जानें डिटेल्स

SBI vs PNB vs Canara Bank: किस बैंक में ₹1,00,000 जमा करने पर सबसे ज्यादा फिक्स ब्याज मिलेगा? जानें डिटेल्स

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Mar 04, 2026 09:32 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 09:32 pm IST

अगर आप अपने ₹1,00,000 को सुरक्षित निवेश में लगाकर पक्का और तय रिटर्न पाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे बढ़िया ऑप्शन है। लेकिन सवाल यह है कि SBI, PNB और केनरा बैंक में से कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है?

एसबीआई vs पंजाब नेशनल...- India TV Hindi
एसबीआई vs पंजाब नेशनल बैंक vs कैनरा बैंक Image Source : OFFICIAL WEBSITE

अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखने और उस पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए आज भी भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। लेकिन जब बात बैंक चुनने की आती है, तो अक्सर लोग उलझन में पड़ जाते हैं कि देश के बड़े सरकारी बैंकों में से कौन सा बैंक सबसे ज्यादा मुनाफा देगा? आज हम देश के 3 बड़े सरकारी बैंकों के बारे में बात करेंगे और आपको बताएंगे कि किस बैंक की FD पर 1 लाख रुपये जमा करने पर सबसे ज्यादा फिक्स ब्याज मिलेगा?

केनरा बैंक

केनरा बैंक 555 दिन की स्पेशल FD स्कीम पर अट्रै्क्टिव ब्याज दे रहा है। सामान्य ग्राहकों को 6.50%, सीनियर सिटीजन को 7.00% और सुपर सीनियर सिटीजन (80+) को 7.10%। अगर 5 साल के लिए 60 साल से कम उम्र का व्यक्ति 1 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 1,38,042 रुपये मिलेंगे। यानी 38,042 रुपये का फिक्स ब्याज। वहीं सीनियर सिटीजन को 1,41,478 रुपये मिल सकते हैं, जिसमें 41,478 रुपये का ब्याज शामिल है।

भारतीय स्टेट बैंक

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI भी शानदार ब्याज दे रहा है। 5 साल की FD पर सामान्य नागरिक 6.05%, सीनियर सिटीजन 7.05% और सुपर सीनियर सिटीजन 7.15% फिक्स ब्याज दे रहा है। अगर कोई सुपर सीनियर सिटीजन 5 साल के लिए 1 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर लगभग 1,42,524 रुपये मिलेंगे। यानी 42,524 रुपये का फिक्स ब्याज, जो इस तुलना में सबसे ज्यादा है। सीनियर सिटीजन को करीब 41,826 रुपये और सामान्य नागरिक को लगभग 35,018 रुपये का ब्याज मिल सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 444 दिन की स्पेशल FD पर अच्छी ब्याज दरें दी हैं। सामान्य ग्राहक को 6.60%, सीनियर सिटीजन को 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.40% का ब्याज दर मिल रहा है। एक लाख रुपये 5 साल के लिए जमा करने पर सामान्य ग्राहक को लगभग 38,723 रुपये से ज्यादा ब्याज मिल सकता है। सीनियर सिटीजन को करीब 42,175 रुपये और सुपर सीनियर सिटीजन को लगभग 44,285 रुपये तक फायदा हो सकता है।

किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज?

अगर लॉन्ग टर्म यानी 5 साल की FD की बात करें तो SBI सुपर सीनियर सिटीजन के लिए सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है। वहीं केनरा बैंक 555 दिन की FD पर अच्छा ऑप्शन है। PNB कम अवधि के लिए बेहतर ब्याज दे रहा है, लेकिन कुल ब्याज राशि अवधि के हिसाब से कम रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा