1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन

SBI में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 03, 2026 11:09 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 12:14 pm IST

SBI की अमृत वृष्टि एफडी स्कीम एक तय अवधि के लिए निवेश पर बेहतर और गारंटीड रिटर्न पाने का एक शानदार इंस्ट्रूमेंट है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को तो और भी ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है।

sbi, state bank of india, sbi fd, sbi 444 days fd, sbi 444 days fd interest rate, sbi 444 days fd ca- India TV Hindi
444 दिनों की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है एसबीआई Image Source : AFP

SBI FD Schemes: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI, एफडी खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खाते पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। एसबीआई में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यहां हम जानेंगे कि एसबीआई में 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे?

444 दिनों की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है एसबीआई

देश में आज भी एक बड़ा तबका बैंक एफडी को सबसे सुरक्षित निवेश मानता है। दरअसल, बैंक एफडी में मैच्यॉरिटी पर आपको एक तय अवधि के बाद फिक्स ब्याज के साथ मूल धन समेत सारा पैसा मिल जाता है। एसबीआई एक सरकारी बैंक है, जिसे सीधे-सीधे भारत सरकार कंट्रोल करती है, ऐसे में यहां आपका एक-एक पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है और इसमें किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं होता है। बताते चलें कि भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। 

₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

भारतीय स्टेट बैंक में अगर 444 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,16,189 रुपये मिलेंगे, जिसमें 16,189 रुपये का ब्याज शामिल है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 444 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,17,486 रुपये मिलेंगे, जिसमें 17,486 रुपये का ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 444 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,17,746 रुपये मिलेंगे, जिसमें 17,746 रुपये का ब्याज शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा