नई दिल्ली। संसद में आर्थिक सर्वे पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। निवेश और खपत में बढ़ोतरी से जीडीपी बढ़ेगी। वित्त वर्ष 2018-2019 में सर्विस एक्सपोर्ट 14.38 लाख करोड़ रुपए रहा है। इसमें 0.746 लाख करोड़ की बढ़त हुई है। सर्विस एक्सपोर्ट 2017 के 2 प्रतिशत से बढ़कर 2018 में 3.5 प्रतिशत रहा। दरअसल, आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था के पिछले एक साल का रिपोर्ट कार्ड होता है। इसमें अगले वित्तवर्ष के नीति निर्णयों के संकेत भी छिपे होते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को बजट से एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है। मोदी सरकार 2.0 का पहला पूर्ण बजट कल (शुक्रवार, 5 जुलाई) को पेश होगा। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्तवर्ष 2019-20 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगी।
Related Stories