1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. डूबते पाकिस्‍तान को मिला IMF का सहारा, मिला 6 अरब डॉलर का कर्ज

डूबते पाकिस्‍तान को मिला IMF का सहारा, मिला 6 अरब डॉलर का कर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 06:54 am IST,  Updated : Jul 04, 2019 06:54 am IST

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को छह अरब डॉलर के के कर्ज की बुधवार को मंजूरी दी।

IMF- India TV Hindi
IMF

वाशिंगटन। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्‍तान को बड़ी राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को छह अरब डॉलर के के कर्ज की बुधवार को मंजूरी दी। पाकिस्‍तान को यह कर्ज तीन साल के लिए दिया गया है। 

आईएमएफ ने साफ किया कि पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और लोगों की जीवन दशा को सुधारने के मकसद से यह कर्ज मंजूर किया गया है। इमरान खान की सरकार के पद संभालने के बाद बेलआउट पैकेज के लिए पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने अगस्त 2018 में आईएमएफ से संपर्क किया था । 

आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने पाकिस्तान की आर्थिक योजना को मदद देने के लिए तीन साल के लिए छह अरब डॉलर के कर्ज की मंजूरी दी है। यह कर्ज देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने और जीवन दशा को बेहतर करने के मकसद से दिया गया है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश