1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अक्‍टूबर में सृजित हुए 12.44 लाख नए रोजगार, ESIC के पास दर्ज हुए नए नामाकंन

अक्‍टूबर में सृजित हुए 12.44 लाख नए रोजगार, ESIC के पास दर्ज हुए नए नामाकंन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 24, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 04:42 pm IST

ताजा आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2017 से अक्टूबर, 2019 के दौरान 2.93 करोड़ अंशधारक कर्मचारी भविष्य निधि योजना से जुड़े।

12.44 lakh new jobs created in October, ESIC payroll data- India TV Hindi
12.44 lakh new jobs created in October, ESIC payroll data

नई दिल्‍ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर महीने में 12.44 लाख रोजगार के नए अवसरों का सृजन हुआ। इससे पिछले महीने 12.23 लाख नए रोजगार पैदा हुए थे।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में ईएसआईसी के पास कुल 1.49 करोड़ नए नामांकन हुए थे। आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर, 2017 से अक्टूबर, 2019 के दौरान ईएसआईसी योजना से 3.22 करोड़ नए अंशधारक जुड़े।

एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने वाले नए अंशधारकों पर आधारित है।

रिपोर्ट के अनुसार सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान ईएसआईसी के पास कुल 83.35 लाख नए नामांकन हुए। अक्टूबर में ईपीएफओ के पास शुद्ध रूप से 7.39 लाख नए नामांकन हुए। सितंबर में यह संख्या 9.48 लाख की थी।

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान ईपीएफओ संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से 61.12 लाख नए अंशधारक जुड़े। सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान इससे शुद्ध रूप से 15.52 लाख नए अंशधारक जुड़े। ताजा आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2017 से अक्टूबर, 2019 के दौरान 2.93 करोड़ अंशधारक कर्मचारी भविष्य निधि योजना से जुड़े।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा