1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने मैदान में उतर सकते हैं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट

'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने मैदान में उतर सकते हैं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2019 02:34 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 02:34 pm IST

बोल्ट मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पर्थ में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे जिसमें न्यूजीलैंड को उनकी बड़ी कमी खली।

Trent Boult- India TV Hindi
Trent Boult Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया दौर पर न्यूजीलैंड की टीम 30 साल बाद मेलबर्न के मैदान में 26 दिसंबर को टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी। ऐसे में कीवी टीम चाहेगी कि 'बॉक्सिंग-डे' टेस्ट मैच में उनके प्रमुख तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिर होकर टीम की तेज गेंदबाजी की अगुआई करने के लिए तैयार रहेंगे। 

गौरतलब है कि बोल्ट मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पर्थ में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे जिसमें न्यूजीलैंड को उनकी बड़ी कमी खली। ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 296 रन से जीता था। लेकिन अब बोल्ट नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं और लगता है कि क्रिकेट कैलेंडर की सर्वश्रेष्ठ तिथियों में से एक में वो देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार हैं। 

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं वास्तव में इसे आत्मसात करना चाहता हूं और इस माहौल की सराहना करता हूं। इस मंच पर उतरने के लिये बहुत से लोग सपना देखते हैं और अपने करियर में यह मौका मिलना, निश्चित तौर पर मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं पूरी तरह से फिट रहा तो फिर मैं यहां मैदान पर उतरने के लिये इंतजार नहीं कर सकता। ’’ 

बता दें कि न्यूजीलैंड ने इससे पहले आखिरी बार 1987 में ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का सामना किया था। तब वर्तमान टीम के कई सदस्यों का जन्म भी नहीं हुआ था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल