1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मिशन 2.0 : महिला बाल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बजट में 16 फीसदी की बढ़ोतरी

मिशन 2.0 : महिला बाल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बजट में 16 फीसदी की बढ़ोतरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2021 06:02 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 06:02 pm IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बजट में अगले वित्त वर्ष के लिए 16.31 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

Budget- India TV Hindi
Budget

नयी दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बजट में अगले वित्त वर्ष के लिए 16.31 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश 2021-22 के बजट में मंत्रालय के ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम के लिए 24,435 करोड़ रुपये और मिशन पोषण 2.0 के लिए 20,105 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया गया है। 

मिशन 2.0 ‘एकीकृत बाल विकास सेवा’ (आईसीडीएस), आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण अभियान तथा कुछ अन्य योजनाओं को मिलाकर बनी योजना है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के लिए तय बजट में 16 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वित्त वर्ष में मंत्रालय के लिए 30,007.09 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था जिसे संशोधित करके 21,008.31 करोड़ कर दिया गया था। 

सामाजिक सेवा क्षेत्र के लिए कुल राशि को 2411.80 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3,575.96 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा