1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस होम के लिए आथम की बोली सबसे ऊंची, 2,900 करोड़ रुपये की योजना पेश

रिलायंस होम के लिए आथम की बोली सबसे ऊंची, 2,900 करोड़ रुपये की योजना पेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 20, 2021 10:39 pm IST,  Updated : Jun 20, 2021 10:39 pm IST

दिवाला समाधान प्रकिया के तहत बेची जा रही रिलायंस होम फाइनेंस (आरएचएफ) के लिए आथम इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 2,900 करोड़ रुपये की योजना पेश की है।

रिलायंस होम के लिए आथम की बोली सबसे ऊंची, 2,900 करोड़ रुपये की योजना पेश- India TV Hindi
रिलायंस होम के लिए आथम की बोली सबसे ऊंची, 2,900 करोड़ रुपये की योजना पेश Image Source : RELIANCE

नयी दिल्ली: दिवाला समाधान प्रकिया के तहत बेची जा रही रिलायंस होम फाइनेंस (आरएचएफ) के लिए आथम इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 2,900 करोड़ रुपये की योजना पेश की है। वह इस प्रक्रिया में सबसे ऊंची बोली लगाने वाली दावेदार है। आरएचएफ कर के बोझ तले दबे अनिल अंबानी समूह की कंपनी है। सूत्रों ने बताया कि आथम की योजना लागू हुई तो बैंक आफ बड़ौदा के नेतृत्व में कंपनी को कर्ज देने वाले वित्तीय ऋणदाताओं को 2,587 करोड़ रुपये शुरू में ही और 300 करोड़ रुपये एक वर्ष के अंदर मिल जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार वित्तीय ऋणदाताओं के बीच मतदान में आथम के प्रस्ताव को अन्य प्रस्तावों के मुकाबले अधिक स्वीकार्यता मिली है। प्रस्तावों पर मतदान 31 मई से 19 जून तक चला। इसमें मूल्य के हिसाब से 91 प्रतिशत ऋणदाताओं ने भाग लिया। सूत्रों के अनुसार गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आथम के प्रस्ताव को अनुपालन की दृष्टि से अधिक असान और सभी हितधारकों की दृष्टि से सबसे अच्छा माना गया है।

सूत्रों ने बताया कि इसपर अभी कुछ ऋणदाताओं की स्वीकृति बाकी है। आरएचएफ की दौड़ में एआरईएस एसएसजी, एसेट्स केयर एंड रीकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइजेज लिमिटेड, एवेन्यू कैपिटल भी शामिल हैं। एवेन्यू ने अपने प्रस्ताव में एआरसीआईएल और कैप्री ग्लोबल कैपिटल को साथ रखा है। इस कंपनी के दिवाला समाधान से समूह की वित्तीय कंपनी रिलायंस कैपिटल पर कर का बोझ 11,200 करोड़ रुपये (कुल बकाए के एक चौथाई से अधिक) कम हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा