नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में में दिवाली के समय बढ़े प्रदूषण के लिए पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिस पराली के जलाने को वजह बताया जा रहा था उस पराली की मदद से आने वाले दिनों में देश में गाड़ियां चलेंगी। खुद परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसके बारे में जानकारी दी है। परिवहन मंत्री ने बताया कि सरकार के इस कदम से 40-50 लोगों को रोजगार मिलेगा।
Related Stories
परिवहन मंत्री ने इंडिया टीवी के बजट कॉनक्लेव में बताया कि एक टन पराली से 280 लीटर इथेनॉल बनाया जा सकता है। इस तरह की गाड़ियां बन चुकी है जो पूरी तरह से इथेनॉल पर चलने लगी हैं। नितिन गडकरी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाली पराली से इथेनॉल बनाने से जहां देश में कच्चे तेल के आयात में गिरावट आएगी वहीं दूसरी तरफ इससे 40-50 लाख युवाओं को रोजगार भी मिल सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से करीब 1000 नए उद्योग खुलेंगे।
परिवहन मंत्री ने इंडिया टीवी के बजट कॉनक्लेव में बांस किसानों को दी गई राहत के बारे में भी सफाई दी। उन्होंने कहा की बांस की मदद से देश में बायो इथेनॉल बनाया जाएगा