1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने रंगीन टलीविजन सेट के आयात पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने रंगीन टलीविजन सेट के आयात पर प्रतिबंध लगाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 30, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 11:03 pm IST

घरेलू इंडस्ट्री को मदद देने के लिए और गैरजरूरी सामानों के आयात पर नियंत्रण के लिए प्रतिबंध

Government puts restrictions on imports of colour...- India TV Hindi
Government puts restrictions on imports of colour television sets Image Source : AP

नई दिल्ली। सरकार ने घरेलू कंपनियों को राहत देने के लिए रंगीन टीवी सेट के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीजीएफटी ने आज इसके बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। टीवी सेट के आयात पर प्रतिबंध लगाने का सबसे बड़ी वजह घरेलू मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए नए मौके बनाना वहीं भारत में गैर जरूरी सामानों का आयात कम करना है। भारत में आयातित रंगीन टीवी का बड़ा हिस्सा चीन से आता है।

आज जारी हुए एक नोटिफिकेशन के जरिए डीजीएफटी ने जानकारी दी कि रंगीन टीवी के लिए इंपोर्ट पॉलिसी अब फ्री से बदल कर प्रतिबंधित कर दी गई है। इसका मतलब अब रंगीन टीवी के आयात के लिए मंजूरी लेनी होगी। विदेश व्यापार महानिदेशालय की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 36 सेंटीमीटर, स्क्रीन, 36-54 सेंटीमीटर स्क्रीन, 54 से 68 सेंटीमीटर स्क्रीन, 68-74 सेंटीमीटर, 74-87 सेंटीमीटर, 87 से 105 सेंटीमीटर और 105 सेंटीमीटर से ऊपर के सभी कलर टेलिविजन के आयात पर रोक लगाई जाती है। इसके अलावा 63 सेंटीमीटर से छोटी स्क्रीन वाले लिक्विड क्रिस्टल डिस्पले वाले टेलिविजन के आयात पर भी रोक लगा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा