1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार का बकाया ऋण दूसरी तिमाही में 5.6 प्रतिशत बढ़ा, कुल कर्ज हुआ 107.04 लाख करोड़ रुपये

सरकार का बकाया ऋण दूसरी तिमाही में 5.6 प्रतिशत बढ़ा, कुल कर्ज हुआ 107.04 लाख करोड़ रुपये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 31, 2020 02:36 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 02:36 pm IST

सार्वजनिक ऋण प्रबंधन पर ताजा तिमाही रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक ऋण सितंबर 2020 के अंत में कुल बकाया देनदारियों का 91.1 प्रतिशत था।

Govt outstanding debt swells 5.6pc to Rs 107.04 lakh cr in Q2- India TV Hindi
Govt outstanding debt swells 5.6pc to Rs 107.04 lakh cr in Q2 Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। सार्वजनिक ऋण पर बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक सरकार की कुल देनदारी सितंबर 2020 को खत्म हुई तिमाही में 5.6 प्रतिशत बढ़कर 107.04 लाख करोड़ रुपये हो गई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में सरकार का बकाया कुल ऋण 101.3 लाख करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कुल देनदारी में 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी कोविड-19 संकट के कारण राजस्व संग्रह और बढ़ते खर्च पर दबाव को दर्शाती है।

सार्वजनिक ऋण प्रबंधन पर ताजा तिमाही रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक ऋण सितंबर 2020 के अंत में कुल बकाया देनदारियों का 91.1 प्रतिशत था। इसमें कहा गया कि दिनांकित प्रतिभूतियों के प्राथमिक निर्गम का भारित औसत प्रतिफल वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में थोड़ा घटकर 5.80 प्रतिशत रहा, जो पहली तिमाही में 5.80 था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 13 किस्तों में 4,20,000 करोड़ रुपये की दिनांकित प्रतिभूतियां जारी की गईं। सरकार ने पहली तिमाही में 3,46,000 करोड़ रुपये की दिनांकित प्रतिभूतियां जारी कीं। वहीं, इससे पिछले साल की समान अवधि में 2,21,000 करोड़ रुपये की दिनांकित प्रतिभूतियां जारी की गई थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा