1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने डुबोई निवेशकों की लुटिया

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने डुबोई निवेशकों की लुटिया

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 29, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 03:58 pm IST

आज सेंसेक्स 36.70 अंकों (0.04%) की गिरावट के साथ 85,004.75 अंकों पर और निफ्टी 21.05 अंकों (0.08%) की बढ़त लेकर 26,063.35 अंकों पर खुला था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, itc, ultratech cement, tata steel, hd- India TV Hindi
सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 29 December, 2025: हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में ये बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज बाजार ने सपाट शुरुआत की थी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 345.91 अंकों (0.41%) की गिरावट के साथ 84,695.54 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 100.20 अंकों (0.38 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,942.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 36.70 अंकों (0.04%) की गिरावट के साथ 85,004.75 अंकों पर और निफ्टी 21.05 अंकों (0.08%) की बढ़त लेकर 26,063.35 अंकों पर खुला था।

अडाणी पोर्ट्स के शेयर में बड़ी गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 33 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 1.83 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की इन शेयरों ने डुबोया निवेशकों का पैसा

सोमवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में पावरग्रिड के शेयर 1.86 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.83 प्रतिशत, ट्रेंट 1.36 प्रतिशत, बीईएल 1.26 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.14 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.88 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.81 प्रतिशत, टीसीएस 0.80 प्रतिशत, इंफोसिस 0.59 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.54 प्रतिशत, आईटीसी 0.47 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.35 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.28 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.22 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.17 प्रतिशत, एलएंडटी 0.17 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.16 प्रतिशत, टाइटन 0.15 प्रतिशत, सन फार्मा 0.11 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.09 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.07 प्रतिशत और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज एशियन पेंट्स के शेयर में 1.00 प्रतिशत, एटरनल 0.48 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.33 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.29 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 0.13 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा