1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आईओसी ने घर-घर डीजल की डिलीवरी शुरू की, स्टार्ट अप हमसफर के साथ करार

आईओसी ने घर-घर डीजल की डिलीवरी शुरू की, स्टार्ट अप हमसफर के साथ करार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 31, 2021 10:53 am IST,  Updated : Oct 31, 2021 10:53 am IST

कंपनी के अनुसार, सेवाएं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, केरल, गुजरात, गोवा और नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उपलब्ध हैं।

आईओसी ने घर-घर डीजल की...- India TV Hindi
आईओसी ने घर-घर डीजल की डिलीवरी शुरू की Image Source : PTI

नई दिल्ली| ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन (आईओसी) ने दिल्ली स्थित स्टार्ट-अप हमसफर इंडिया के साथ मिलकर कम मात्रा में डीजल डिलीवरी सेवा शुरू की है। एक मोबाइल ऐप, फ्यूल हमसफर के माध्यम से दी जाने वाली सेवा ने पंजाब राज्य के पटियाला और नए जिले मलेरकोटला में 20 लीटर के 'सफर 20' जेरी कैन में डीजल की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा कि यह सेवा उन ग्राहकों के लिए है जो कम से कम 20 लीटर तक डीजल चाहते हैं।

कंपनी के अनुसार, सेवाएं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, केरल, गुजरात, गोवा और नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उपलब्ध हैं। यह सेवा कंपनी द्वारा डीजल डोर डिलीवरी के माध्यम से थोक आपूर्ति करने वाले ग्राहकों के लिये सेवा शुरू करने के बाद आई है। हमसफर इंडिया की संस्थापक और निदेशक सान्या गोयल ने अपने एक बयान में कहा कि पहले, डीजल के उपभोक्ताओं को अधिक मात्रा में डीजल खरीदने के लिये खुदरा दुकानों से इसे बैरल में खरीदना पड़ता था, जिसमें लाने ले जाने की दिक्कत होती थी और फ्यूल के बर्बाद होने की भी आशंकायें थी। इसके लिये एक कुशल ऊर्जा वितरण बुनियादी ढांचे की कमी थी।

उन्होंने कहा कि अब उनकी ओर से फ्यूल हमसफर के नाम से एक यूजर के अनुकूल ऐप बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग किया गया है, जो अमूल्य ईंधन के आसान ऑर्डर और ट्रैकिंग की अनुमति देता है। नई सेवा से छोटे उद्योगों, मॉल, अस्पतालों, बैंकों, निर्माण स्थलों, किसानों, मोबाइल टावरों, शिक्षा संस्थानों के साथ-साथ छोटे उद्योगों को लाभ होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा