1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office में 60 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन

Post Office में 60 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 03, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 11:02 pm IST

आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने से पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

post office fd, post office 5 year fd, post office 5 year fd interest rate, post office 5 year fd ca- India TV Hindi
60 महीने की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे Image Source : INDIA POST

Post Office Schemes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज से शुरू हो गई है, जिसके नतीजे शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। जानकारों का कहना है कि महंगाई दर काबू में रहने की वजह से आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट में कटौती कर सकता है। अगर रेपो रेट में कटौती होती है तो देशभर के बैंक एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें एक बार फिर घटा देंगे। हालांकि, पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम पर आपको पहले की तरह ही मोटा ब्याज मिलता रहेगा। आज हम यहां जानेंगे कि पोस्ट ऑफिस में 60 महीने की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा किए जाएं तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे।

5 साल की एफडी पर मिल रहा है 7.5 प्रतिशत का ब्याज

आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने से पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने 30 सितंबर को ही पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं के लिए 31 दिसंबर तक के लिए ब्याज दरें तय कर दी थीं। पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस में 1 साल की एफडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की एफडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की एफडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का बंपर ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस में एफडी को टीडी यानी टाइम डिपोजिट के नाम से जाना जाता है।

60 महीने की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

पोस्ट ऑफिस 5 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। अगर पोस्ट ऑफिस में 5 साल यानी 60 महीने वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,89,990 रुपये मिलेंगे, जिसमें फिक्स ब्याज के 89,990 रुपये शामिल हैं। बताते चलें कि मौजूदा समय में 5 साल की एफडी स्कीम पर देश का कोई भी बैंक 7.5 प्रतिशत का ब्याज नहीं दे रहा है। ध्यान रहे कि डाकघर की एफडी स्कीम में सभी ग्राहकों को एक समान ब्याज मिलता है, जबकि बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को कुछ चुनिंदा अवधि वाली एफडी स्कीम पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा