1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बाजार में मौजूद अवसरों की वजह से ई-कॉमर्स कंपनियां होंगी सफल: नीलेकणि

बाजार में मौजूद अवसरों की वजह से ई-कॉमर्स कंपनियां होंगी सफल: नीलेकणि

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 30, 2016 02:51 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 03:24 pm IST

इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि का मानना है कि बाजार में मौजूद व्यापक अवसरों की वजह से देश में ई-कॉमर्स कंपनियां सफलता का स्‍वाद जरूर चखेंगी।

हैदराबाद। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि का मानना है कि बाजार में मौजूद व्यापक अवसरों की वजह से देश में ई-कॉमर्स कंपनियां सफलता का स्‍वाद जरूर चखेंगी। उन्‍होंने कहा कि आगामी दिवाली का त्योहारी मौसम यह संकेत देगा कि ई-कॉमर्स क्षेत्र किस दिशा में बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि बेहतर तरीके से नकदी प्रबंधन तथा ग्राहक अनुभव में सुधार से भी ई-कॉमर्स क्षेत्र की स्थिति बेहतर रहेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के पूर्व प्रमुख नीलेकणि ने कहा, ई-कॉमर्स कारोबार अपने परिचालन को लेकर अधिक अनुशासित हो रहा है। वे कम नकदी खर्च कर रहे हैं और अपने ग्राहक अनुभव का विस्तार कर रहे हैं। दिवाली त्योहार इस बात का बेहतर संकेत देगा कि यह बाजार किस दिशा में अग्रसर है।

  • नीलेकणि ने कहा, ये सभी कंपनियां बेहतर तरीके से वित्तपोषित हैं और इनके पास बाजार में टिके रहने के लिए पर्याप्त पूंजी है।
  • ऐसे में उन्‍हें अपने मॉडल को अनुशासित करने के लिए पर्याप्त समय है।
  • मुझे पूरा विश्वास है कि ये कंपनियां आगे भी बेहतर प्रदर्शन करती रहेंगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा