1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. टॉप 10 कंपनियों में छह के मार्केट कैप में आया टर्बुलेंस, सबसे ज्यादा इन दो ने मुंह की खाई

टॉप 10 कंपनियों में छह के मार्केट कैप में आया टर्बुलेंस, सबसे ज्यादा इन दो ने मुंह की खाई

 Published : May 05, 2024 12:30 pm IST,  Updated : May 05, 2024 12:30 pm IST

भारती एयरटेल का मार्केट कैप 27,635.65 करोड़ रुपये घटकर 7,23,770.70 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,341.56 करोड़ रुपये घटकर 19,40,738.40 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 26,907.71 करोड़ रुपये बढ़ा।- India TV Hindi
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 26,907.71 करोड़ रुपये बढ़ा। Image Source : FILE

सेंसेक्स में शामिल 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 68,417.14 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा झटका भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज को लगा। पिछला सप्ताह कम कारोबारी सत्रों का रहा। बुधवार को ‘महाराष्ट्र दिवस’ पर बाजार में अवकाश था। भाषा की खबर के मुताबिक, सप्ताह के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), इन्फोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। इसके उलट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप बढ़ गया। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.99 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़ा।

भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज को ज्यादा लगा झटका

समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 27,635.65 करोड़ रुपये गिरकर 7,23,770.70 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,341.56 करोड़ रुपये घटकर 19,40,738.40 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी की बाजार हैसियत 5,724.13 करोड़ रुपये घटकर 6,19,217.27 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 5,686.69 करोड़ रुपये घटकर 5,87,949.62 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी के मूल्यांकन में 4,619.35 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,44,645.97 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,409.76 करोड़ रुपये घटकर 5,20,551.94 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 26,907.71 करोड़ रुपये बढ़कर 7,42,126.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

लिस्ट में पहले नंबर पर रही ये कंपनी

आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 24,651.55 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 8,02,401.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 9,587.93 करोड़ रुपये बढ़कर 13,89,110.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,761.25 करोड़ रुपये बढ़कर 11,53,704.84 करोड़ रुपये हो गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एलआईसी, इन्फोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा