1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ऑटो सेक्टर ने सितंबर में मचाया धमाल, हुंडई की रिकॉर्ड बिक्री; महिंद्रा की 15% और JSW MG की 19% बढ़ी सेल्स

ऑटो सेक्टर ने सितंबर में मचाया धमाल, हुंडई की रिकॉर्ड बिक्री; महिंद्रा की 15% और JSW MG की 19% बढ़ी सेल्स

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 01, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 12:27 pm IST

सितंबर में भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए बिक्री के आंकड़े काफी मजबूत रहे। हुंडई ने जहां अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की, वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा और JSW MG मोटर इंडिया ने भी सालाना आधार पर अच्छी ग्रोथ दर्ज की।

सितंबर में कारों की...- India TV Hindi
सितंबर में कारों की सेल का डेटा Image Source : HYUNDAI, M&M AND JSW MG OFFICIAL WEBSITE

सितंबर में भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए बिक्री के आंकड़े काफी मजबूत रहे। देश की प्रमुख वाहन कंपनियों ने सितंबर 2026 में बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा और JSW MG मोटर इंडिया ने भी सालाना आधार पर शानदार ग्रोथ दर्ज की। हुंडई की कुल बिक्री 77,916 यूनिट रही, वहीं महिंद्रा ने 1.14 लाख से ज्यादा वाहन बेचे।

हुंडई मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में कुल 77,916 यूनिट वाहनों की बिक्री की। इसमें घरेलू बाजार में 57,166 यूनिट और 20,750 यूनिट का निर्यात शामिल है। कंपनी की कुल बिक्री में पिछले साल सितंबर के मुकाबले 10.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू बिक्री भी सालाना आधार पर 10.9 फीसदी बढ़ी, जबकि निर्यात में 10.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी के मुताबिक, सितंबर की यह बिक्री उसकी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक कुल बिक्री है। इससे पहले जुलाई 2026 में कंपनी ने अपना पिछला बिक्री रिकॉर्ड बनाया था।

महिंद्रा की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी सितंबर में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी की कुल ऑटो बिक्री 1,14,874 वाहनों की रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15 फीसदी अधिक है। कंपनी के यूटिलिटी व्हीकल यानी SUV सेगमेंट में घरेलू बिक्री 64,092 यूनिट रही। इसमें सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री 30,420 यूनिट रही, जो 14 फीसदी की ग्रोथ है। महिंद्रा ने बताया कि उसके इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUVs की लॉन्चिंग के बाद अब तक 1 लाख यूनिट की बिलिंग का आंकड़ा भी पार हो चुका है।

JSW MG की बिक्री में 19 फीसदी उछाल

JSW MG मोटर इंडिया ने भी सितंबर में अच्छी ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने सितंबर 2026 में डीलर्स को 8,018 वाहनों की थोक बिक्री की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के अनुसार, उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को ग्राहकों की लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में लॉन्च किए गए MG हेक्टर टोमाहॉक EV और PHEV भी कंपनी के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कंपनी ने MG हेक्टर टोमाहॉक EV की डीलर्स को डिलीवरी शुरू कर दी है और अब ग्राहकों को भी इसकी डिलीवरी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- ऑटो कंपनियों के लिए सरकार ने बदले CAFE नॉर्म्स, 5 साल में 16.7% बेहतर करनी होगी कारों की फ्यूल एफिशिएंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।