1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इस हफ्ते क्या शेयर बाजार में आ सकती है गिरावट? जानिए क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

इस हफ्ते क्या शेयर बाजार में आ सकती है गिरावट? जानिए क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : May 05, 2024 01:18 pm IST,  Updated : May 05, 2024 01:18 pm IST

Share Martket This Week : सोमवार को बाजार अमेरिका के रोजगार के आंकड़ों तथा डीमार्ट और कोटक बैंक जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे, वैश्विक रुझान और वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा बाजार विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों, रुपये-डॉलर के रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों से भी संकेत लेगा। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ‘‘घरेलू स्तर पर कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट

हीरो मोटोकॉर्प, लार्सन एंड टुब्रो, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL), भारतीय स्टेट बैंक, आयशर मोटर्स और टाटा मोटर्स जैसी कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं।’’ सर्विस सेक्टर के पीएमआई आंकड़ों से भी शेयर बाजार की गतिविधियां प्रभावित होंगी। मार्च के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े शुक्रवार को आने हैं।

अमेरिका के रोजगार के आंकड़े अहम

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘सोमवार को बाजार अमेरिका के रोजगार के आंकड़ों तथा डीमार्ट और कोटक बैंक जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा।’’ जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आगे चलकर तिमाही नतीजों का सीजन निवेशकों द्वारा अपने पोर्टफोलियो को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाजार की निगाह बैंक ऑफ इंग्लैंड की नीतिगत समीक्षा और यूरो जोन के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों पर भी रहेगी।’’

आ सकती है कुछ गिरावट

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हाई वैल्यूएशन और चुनाव से जुड़े घटनाक्रम की वजह से बाजार में कुछ गिरावट आ सकती है।’’ पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.99 अंक या 0.20 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.9 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़ा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘आगे चलकर निवेशकों की निगाह कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजार विशेषरूप से अमेरिकी बाजार के प्रदर्शन पर रहेगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा