1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Paytm ने नए फंडिंग राउंड में जुटाए 7,173 करोड़ रुपए, कंपनी की वैल्‍यू बढ़कर हुई 16 अरब डॉलर

Paytm ने नए फंडिंग राउंड में जुटाए 7,173 करोड़ रुपए, कंपनी की वैल्‍यू बढ़कर हुई 16 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 25, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 02:16 pm IST

अलीबाबा की सब्सिडियरी एंट फाइनेंशियल ने 40 करोड़ डॉलर और सॉफ्टबैंक ने 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

Paytm raises USD 1 bn in funding round led by T Rowe Price- India TV Hindi
Paytm raises USD 1 bn in funding round led by T Rowe Price Image Source : PAYTM RAISES USD 1 BN IN

नई दिल्‍ली। डिजिटल कंपनी पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसने फंडिंग के नए चरण में अमेरिका की असेट मैनेजमेंट कंपनी टी रो प्राइस से 1 अरब डॉलर (7,173 करोड़ रुपए) की राशि जुटाई है। कंपनी ने बताया कि मौजूदा निवेशकों अलीबाबा और सॉफ्टबैंक दोनों ने इस ताजा चरण में भागीदारी की।   

कंपनी की योजना अपनी वित्‍तीय सेवाओं का विस्‍तार करने पर अगले तीन सालों में 1.4 अरब डॉलर का निवेश करने की है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि पेटीएम देश में अधिक लोगों तक वित्‍तीय समावेशन को पहुंचाने के लिए अगले तीन सालों के दौरान 10,000 करोड़ रुपए (1.4 अरब डॉलर) का निवेश करेगी।

पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा ने बताया कि ताजा फंडिंग चरण में अमेरिका की टी रो प्राइस के नेतृत्‍व में 1 अरब डॉलर का नया निवेश हासिल किया है, जिसमें चीनी ई-कॉमर्स दिग्‍गज अलीबाबा की सब्सिडियरी एंट फाइनेंशियल ने 40 करोड़ डॉलर और सॉफ्टबैंक ने 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। फंडिंग के नए चरण के बाद पेटीएम की मार्केट वैल्‍यू बढ़कर अब 16 अरब डॉलर हो गई है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा