1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ के लिए तैयार, दूसरी, तीसरी श्रेणी के शहरों पर नजर

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ के लिए तैयार, दूसरी, तीसरी श्रेणी के शहरों पर नजर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 24, 2016 12:27 pm IST,  Updated : Jul 24, 2016 12:28 pm IST

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने हाल में आईपीओ के जरिए 2,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है। पीएनबी ने अखिल भारतीय स्तर पर विस्तार का लक्ष्य रखा है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ लाने के लिए तैयार, टियर-2 और टियर-3 शहरों पर नजर- India TV Hindi
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ लाने के लिए तैयार, टियर-2 और टियर-3 शहरों पर नजर

नई दिल्ली। पीएनबी हाउसिंग ने हाल में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिए 2,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है। पीएनबी ने अखिल भारतीय स्तर पर विस्तार का लक्ष्य रखा है ताकि टियर-2 और टियर-3 शहरों से बढ़ती जोरदार मांग को पूरा किया जा सके।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा, हम पूरे देश में अपना प्रसार करना चाहते हैं। फिलहाल हमारी 28 स्थानों पर 48 शाखाएं हैं। कम से कम 60 ऐसे और स्थान हैं जहां जनसंख्या 80-90 लाख से अधिक है। हमारा लक्ष्य वहां तक पहुंचने का है। आईपीओ के संबंध में गुप्ता ने कहा कि यह अक्टूबर या इसके बाद बाजार आ सकता है और वृद्धि के लिए हमें पूंजी की बेहद जरूरत है।

गुप्ता ने कहा, हमने आईपीओ के लिए विवरण का मसौदा (डीआरएचपी) सौंपा है और हमें उम्मीद है कि जुलाई के तीसरे सप्ताह और अगस्त के पहले सप्ताह में पहले स्तर की जानकारियां मांगी जाएंगी। मेरा मानना है कि अगस्त के आखिर तक हमारे पास आईपीओ कार्ड होना चाहिए और हम सितंबर-अक्टूबर में रोड शो आदि शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा हमें पूंजी की बेहद जरूरत है। इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हमें जल्द से जल्द आईपीओ के जरिए पूंजी मिले। मुख्य तौर पर बैंकिंग, वित्त, सेवा और बीमा (बीएफएसआई) में मूल्यांकन के मौद्रिकरण का यही तरीका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा