1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस कम्युनिकेशंस-एयरसेल सौदे को मिली CCI की मंजूरी

रिलायंस कम्युनिकेशंस-एयरसेल सौदे को मिली CCI की मंजूरी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 20, 2017 04:10 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 04:10 pm IST

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने आज कहा कि उसे अपनी वायरलेस इकाई को अलग कर एयरसेल लिमिटेड व डिशनेट वायरलेस लिमिटेड में मिलाने के लिए CCI से मंजूरी मिल गई है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस-एयरसेल सौदे को मिली CCI की मंजूरी- India TV Hindi
रिलायंस कम्युनिकेशंस-एयरसेल सौदे को मिली CCI की मंजूरी

नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने आज कहा कि उसे अपनी वायरलेस इकाई को अलग कर एयरसेल लिमिटेड व डिशनेट वायरलेस लिमिटेड में मिलाने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें : वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के विलय की हुई घोषणा, बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी

  • कंपनी ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।
  • इसके अनुसार, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड को अपनी वायरलेस इकाई का विलय एयरसेल लिमिटेड व डिशनेट लिमिटेड में करने की प्रस्तावित योजना पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिल गई है।
  • रिलायंस कम्युनिकेशंस तथा एयरसेल ने पिछले साल सितंबर मे अपने अपने वायरलेस परिचालन के विलय की घोषणा की थी।
  • नई एकीकृत इकाई के पास 65,000 करोड़ रुपए मूल्य के एसेट्स होंगे।

यह भी पढ़ें :Xiaomi ने लॉन्‍च किया Redmi 4A, 13MP कैमरे वाले इस 4G LTE फोन की कीमत है 5999 रुपए

  • रिलांयस कम्युनिकेशंस ने कहा है कि सौदा पूरा होने के बाद कंपनी तथा एयरसेल के मौजूदा शेयरधारकों की एयरसेल लिमिटेड में 50 प्रतिशत प्रत्येक हिस्सेदारी होगी।
  • कंपनी को इस बारे में SEBI, NSE व BSE से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
  • कंपनियों का कहना है कि इस सौदे से रिलायंस कम्युनिकेशंस के ऋण में 20,000 करोड़ रुपए की कमी आएगी।
  • वहीं एयरसेल का ऋण 4000 करोड़ रुपए घट जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा