1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IRCTC के साथ करें दिल्ली से नेपाल का टूर, इतने खर्च में बुक करा सकते हैं पैकेज, जानें पूरी डिटेल

IRCTC के साथ करें दिल्ली से नेपाल का टूर, इतने खर्च में बुक करा सकते हैं पैकेज, जानें पूरी डिटेल

 Published : Oct 21, 2023 05:03 pm IST,  Updated : Oct 21, 2023 05:05 pm IST

टूर पैकेज के तहत पैकेज में पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनकामना मंदिर आदि सहित काठमांडू और पोखरा के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों के दर्शनीय स्थल आप घूम सकेंगे।

काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर, जहां इस पैकेज के तहत आप घूम सकेंगे।- India TV Hindi
काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर, जहां इस पैकेज के तहत आप घूम सकेंगे। Image Source : FILE

सर्दियों में घूमने जाने का इरादा रखते हैं तो आपके पास दिल्ली से नेपाल टूर पर जाने का एक शानदार मौका है। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इसके लिए एक टूर पैकेज- Best of Nepal की अनाउंसमेंट की है। यह टूर पैकेज (IRCTC Delhi to Nepal tour package) 5 रात/6 दिनों के लिए है। इसके तहत फ्लाइट दिल्ली से काठमांडू के लिए 25 नवंबर 2023 को उड़ान भरेगी। इस टूर पैकेज के तहत पैकेज में पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनकामना मंदिर आदि सहित काठमांडू और पोखरा के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों के दर्शनीय स्थल आप घूम सकेंगे।

36 सीट के लिए हो रही है बुकिंग

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इस पैकेज के लिए 36 सीट की बुकिंग ले रहा है। यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी। इसके तहत इंडिगो एयरलाइन फ्लाइट आईजीआई दिल्ली से रवाना होकर काठमांडू एयरपोर्ट पर उतरेगी। इसमें पैसेंजर इकोनॉमी क्लास में सफर कर सकेंगे। बेस्ट ऑप नेपाल पैकेज (Best of Nepal Package) में ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर शामिल है। बुकिंग कराने समय एक बात ध्यान रखें कि 0-2 साल की उम्र के बच्चों का किराया ग्राहक द्वारा बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में कैश जमा किया जाएगा।

कितना है किराया
आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस पैकेज में प्रति व्यक्ति किराया अलग-अलग कैटेगरी या सुविधाओं के आधार पर तय किए गए हैं। अगर आप सेपरेट या सिंगल स्टे सर्विस लेते हैं तो आपको 48,800 रुपये लगेंगे। अगर दो लोगों वाले स्टे सर्विस में बुकिंग कराते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्च 39,800 रुपये है। अगर तीन सीटर स्टे में बुकिंग कराते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 39,500 रुपये देने होंगे। बेड के साथ अगर 5 से 11 साल तक के बच्चे की बुकिंग कराते हैं तो 29,700 रुपये चार्ज है। अगर आप बिना बेड के 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बुकिंग कराते हैं तो 26500 रुपये बुकिंग अमाउंट देने होंगे।

ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं
आप चाहें तो आईआरसीटी (IRCTC) टूरिज्म की वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाकर इस पैकेज (IRCTC Delhi to Nepal tour package) की बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग को लेकर आप ईमेल -  rashmi.yadav@irctc.com, manoj.k@irctc.com पर भी जुड़ सकते हैं। आप चाहें तो मोबाइल नंबर- 8287930747, 8287930624, 8287930718, 9717648888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा