1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिसंबर में देश का सर्विस सेक्टर हुआ क्रेजी, तीन महीने के टॉप लेवल पर पहुंचा, मिले सबसे ज्यादा ऑर्डर

दिसंबर में देश का सर्विस सेक्टर हुआ क्रेजी, तीन महीने के टॉप लेवल पर पहुंचा, मिले सबसे ज्यादा ऑर्डर

 Published : Jan 05, 2024 01:11 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 01:19 pm IST

मांग में उछाल से बिक्री में तेजी आई जिससे व्यावसायिक गतिविधि में तेजी आई। रोजगार जेनरेशन लगातार 19वें महीने बढ़ा। एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स 57.4 से बढ़कर 58.5 हो गया।

भारत का सेवा क्षेत्र साल के आखिर में हाई लेवल पर रहा। - India TV Hindi
भारत का सेवा क्षेत्र साल के आखिर में हाई लेवल पर रहा। Image Source : REUTERS

बीते दिसंबर में भारत के सर्विस सेक्टर ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाया है।  इस सेक्टर की गतिविधियां अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों और पॉजिटिव डिमांड की वजह से तीन महीने के सबसे टॉप लेवल पर पहुंच गया। भाषा की खबर के मुताबिक, एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक (इंडेक्स) में 59 पर पुहंच गया। यह नवंबर में 56.9 पर था। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की लैंग्वेज में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है।

तीन महीने में सबसे ज्यादा ऑर्डर

खबर के मुताबिक, एचएसबीसी की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि भारत का सेवा क्षेत्र साल के आखिर में हाई लेवल पर रहा। व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने और तीन महीने में सबसे ज्यादा ऑर्डर मिलने से यह संभव हो पाया। नए व्यवसाय में बढ़ोतरी को अंतरराष्ट्रीय बिक्री की लगातार ग्रोथ से सपोर्ट मिला। सर्विस प्रोवाइडर्स ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण अमेरिका में स्थित ग्राहकों की तरफ से हाई डिमांड देखी।

मांग में उछाल से बिक्री में तेजी

लेटेस्ट सर्वे में कहा गया कि मांग में उछाल से बिक्री में तेजी आई जिससे व्यावसायिक गतिविधि में तेजी आई। रोजगार जेनरेशन लगातार 19वें महीने बढ़ा। इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स 57.4 से बढ़कर 58.5 हो गया। सेवा क्षेत्र में बैंकिंग और फाइनेंस, आईटी और टेक्नोलॉजी, पावर सेक्टर, शिक्षा, रसद, निर्यात और आयात, मीडिया, स्वास्थ्य देखभाल, दूरसंचार, भंडारण और संचार, होटल उद्योग, कानूनी और कानून उद्योग, व्यापार सेवाएं आदि जैसी सेवाएं शामिल हैं।

आईटी आउटसोर्सिंग सेवा बाजार में बढ़ोतरी की उम्मीद

भारत सॉफ्टवेयर सर्विस का निर्यात केंद्र है। भारतीय आईटी आउटसोर्सिंग सेवा बाजार में 2021 और 2024 के बीच 6-8% की वृद्धि होने की उम्मीद है। भारत का आईटी और व्यावसायिक सेवा बाजार साल 2025 तक 19.93 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारतीय सेवा क्षेत्र अप्रैल 2000-जून 2023 के बीच 105,400.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के एफडीआई प्रवाह का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2012 में सेवा क्षेत्र को एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 7.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हासिल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा