1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Oppo India president: ओप्पो इंडिया के अध्यक्ष बने इलविस झोउ

Oppo India president: ओप्पो इंडिया के अध्यक्ष बने इलविस झोउ

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 13, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 02:30 pm IST

स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी ओप्पो ने इलविस झोउ को भारत में अपनी अनुषंगी ओप्पो इंडिया का अध्यक्ष बनाया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Oppo, Elvis Zhou, Oppo India president- India TV Hindi
Oppo elevates Elvis Zhou as Oppo India president

नयी दिल्ली। स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी ओप्पो ने इलविस झोउ को भारत में अपनी अनुषंगी ओप्पो इंडिया का अध्यक्ष बनाया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। झोउ भारत में 2013 से कंपनी के लिए काम कर रहे है और इस दौरान इस मोबाइल हैंडसेट ब्रांड के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। वह अभी ओप्पो के मुंबई कार्यालय में महाप्रबंधक थे। वह ओप्पो के वैश्विक बिक्री के उपाध्यक्ष चार्ल्स वॉंग के अधीनस्थ होंगे। बाजार रिसर्च फर्म आईडीसी के मुताबिक, ओप्पो भारत में स्मार्टफोन बिक्री की लिहाज से चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। 2019 में इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.7 प्रतिशत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा