1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. बाई को कहिए 'गुडबाय', छोटे से छोटा तिनका भी साफ कर देगा ये ‘लेजर डिटेक्ट’ वैक्यूम क्लीनर

बाई को कहिए 'गुडबाय', छोटे से छोटा तिनका भी साफ कर देगा ये ‘लेजर डिटेक्ट’ वैक्यूम क्लीनर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 08, 2022 11:46 am IST,  Updated : Feb 08, 2022 11:46 am IST

डायसन वी12 डिटेक्ट स्लिम नई पीढ़ी का बिना तार वाला वैक्यूम क्लीनर है, जो 150 एयर वॉट तक शक्तिशाली सक्शन पैदा करने वाली हाइपरडिमियम मोटर द्वारा संचालित है।

Dyson- India TV Hindi
Dyson Image Source : DYSON

नयी दिल्ली। ब्रिटेन की प्रौद्योगिकी कंपनी डायसन ने सोमवार को भारत में लेजर डिटेक्ट तकनीक के साथ अपना पहला वैक्यूम क्लीनर पेश किया, जो 10 माइक्रोन जितनी छोटी धूल को भी साफ कर सकता है। डायसन वी12 डिटेक्ट स्लिम सोमवार से बाजार में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 58,900 रुपये है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि डायसन वी12 डिटेक्ट स्लिम नई पीढ़ी का बिना तार वाला वैक्यूम क्लीनर है, जो 150 एयर वॉट तक शक्तिशाली सक्शन पैदा करने वाली हाइपरडिमियम मोटर द्वारा संचालित है। 

डायसन ने दावा किया कि इस वैक्यूम क्लीनर का पांच चरण वाला फिल्ट्रेशन 0.3 माइक्रोन तक के 99.99 प्रतिशत धूल कणों को पकड़ लेता है। एक माइक्रोन लंबाई की एक इकाई है, जो एक मीटर का दस लाखवां हिस्सा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा