1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आपके फोन की बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन हैं ये 5 ऐप, सोच समझकर करें इस्तेमाल

आपके फोन की बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन हैं ये 5 ऐप, सोच समझकर करें इस्तेमाल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 22, 2022 10:23 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 10:23 pm IST

क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन में जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो दिनभर में आपके फोन की कितनी बैटरी चूस जाते हैं।]

स्मार्टफोन - India TV Hindi
स्मार्टफोन Image Source : FILE

स्मार्टफोन में कुछ ऐप्स हमारे फोन की बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। यह बात किसी से नहीं छिपी है कि स्मार्टफोन में कुछ ऐप बड़ी तेजी से बैटरी को खाली करने का काम करती हैं। ये ऐप उस वक्त भी वक्त बैकग्राउंड में रन करती हैं, जब आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ये इंटरनेट और मोशन सेंसर का इस्तेमाल करके बड़ी तेजी से फोन की बैटरी को चूसती हैं। इनमें से कई ऐप्स तो बहुत ज्यादा पॉपुलर भी हैं। आइए आज आपको तेजी से फोन की बैटरी चूसने वाली ऐप्स के बारे में बताते हैं।

स्नैपचैट

स्नैपचैट यूजर्स को यह बात शायद हजम न हो पाए, लेकिन ये बिल्कुल सच है कि ये सोशल मीडिया ऐप बड़ी तेजी से आपके फोन की बैटरी को चूसती है। इसे लेकर कई सर्वे भी सामने आ चुके हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद स्नैपचैट सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया ऐप है।

टिंडर

 टिंडर हमारी सोशल लाइफ को तो बूस्ट करता है, लेकिन फोन की बैटरी लाइफ को तबाह करने में ये कोई कसर नहीं छोड़ता है। आपकी जिंदगी में नए दोस्त लेकर आने वाला ऐप टिंडर बड़ी तेजी से फोन की बैटरी को लो मोड पर जाने के लिए खास योगदान देता है। यह ऐप बैकग्राउंड में आपकी लोकेशन को लगातार ट्रैक करता है और उसके आधार पर डेटा को रीफ्रेश करता है।

माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक-

फोन की बैटरी चूसने वाली ऐप्स की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक का नाम भी शामिल है। ई-मेल की दुनिया में आउटलुक का नाम बहुत फेमस है। ये ऐप भी डेटा को बैकग्राउंड में तेजी से रीफ्रेश करता है।

फेसबुक एंड मैसेंजर

 दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क आपके फोन की बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन है, इस बात से शायद आज तक आप अंजान हों। फेसुबक और मैसेंजर ऐप फोन की बैटरी को बड़ी तेजी से खत्म करते हैं। इस पर आने वाले नोटिफिकेशन और एक्टिविटीज फोन की बैटरी लाइफ को तेजी से खत्म करते हैं। इसलिए टेक्नोलॉजी जगत के कई दिग्गज फेसबुक के लाइट वर्जन को इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

अमेजन शॉपिंग

अगर आपने अपने फोन में अमेजन की शॉपिंग ऐप डाउनलोड कर रखी है तो सावधान हो जाइए। अमेजन पर ऐसी कई डील्स और आकर्षक ऑफर्स आते हैं, जिन्हें ऐप तेजी से अपडेट करता है। यह ऐप बैकग्राउंड के सर्वर को लगातार पिंग करता रहता है, जिससे फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है। बेहतर होगा कि आप ऐप डाउनलोड करने की बजाए सीधे साइट पर जाकर डील करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा