1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. राकेश झुनझुनवाला ने वीआईपी इंडस्‍ट्रीज ने बढ़ाई अपनी हिस्‍सेदारी, शेयरों में आया 10 प्रतिशत उछाल

राकेश झुनझुनवाला ने वीआईपी इंडस्‍ट्रीज ने बढ़ाई अपनी हिस्‍सेदारी, शेयरों में आया 10 प्रतिशत उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 11, 2020 01:27 pm IST,  Updated : May 11, 2020 01:27 pm IST

वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में झुनझुनवाला के पास वीआईपी इंडस्ट्रीज के 72,15,400 शेयर थे, जो चौथी तिमाही में बढ़कर 75,00,400 हो गए।

Rakesh Jhunjhunwala raises stake in VIP Industries; Shares rally - India TV Hindi
Rakesh Jhunjhunwala raises stake in VIP Industries; Shares rally  Image Source : FILE

नई दिल्‍ली। राकेश झुनझुनवाला ने वीआईपी इंडस्‍ट्रीज में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाकर 5.31 प्रतिशत करने के बाद सोमवार को वीआईपी इंडस्‍ट्रीज के शेयरों में 10 प्रतिशत से अधिक उछाल आ गया। वित्‍त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में उनकी हिस्‍सेदारी 5.11 प्रतिशत थी। जनवरी-मार्च 2020 के दौरान वीआईपी इंडस्‍ट्रीज के उन्‍होंने 2.85 लाख शेयर खरीदे हैं।

बीएसई पर वीआईपी इंडस्‍ट्रीज का शेयर 11:15 बजे 10.46 प्रतिशत उछलकर 234.80 रुपए पर पहुंय गया। सालाना आधार पर वीआईपी इंडस्‍ट्रीज का शेयर 46 प्रतिशत नीचे चल रहा है।

वित्‍त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में झुनझुनवाला के पास वीआईपी इंडस्‍ट्रीज के 72,15,400 शेयर थे, जो चौथी तिमाही में बढ़कर 75,00,400 हो गए। म्‍यूचुअल फंड्स ने भी वीआईपी इंडस्‍ट्रीज में हिस्‍सेदारी को तिमाही आधार पर 9.13 प्रतिशत से बढ़ाकर 10.4 प्रतिशत किया है।

1:15 बजे बीएसई पर वीआईपी इंडस्‍ट्रीज का शेयर 6.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 226.15 रुपए के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा