1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: लॉकडाउन में ऋतिक रोशन के मां-पिता ने यूं मनाई वेडिंग एनिवर्सिरी, एक्टर की एक्स-वाइफ ने भी किया विश

Watch: लॉकडाउन में ऋतिक रोशन के मां-पिता ने यूं मनाई वेडिंग एनिवर्सिरी, एक्टर की एक्स-वाइफ ने भी किया विश

 Published : Apr 23, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 06:08 pm IST

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन ने वीडियो कॉल के जरिए घरवालों के साथ मिलकर वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट की।

ऋतिक रोशन के मां-पिता...- India TV Hindi
ऋतिक रोशन के मां-पिता ने लॉकडाउन में सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सिरी Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन ने लॉकडाउन के दौरान घर पर ही अपनी वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट की। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी घरवाले अलग-अलग जगहों पर रहते हुए भी वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से संपर्क करते हैं और मिलकर इस जश्न को मनाते हैं।

ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले वीडियो में उनका पूरा परिवार विदेश में डांस करते हुए एन्जॉय कर रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में सभी वीडियो कॉल के जरिए राकेश और पिंकी को वेडिंग एनिवर्सिरी की बधाई दे रहे हैं।

एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, चाहे बाहर हो या फिर घर में क्वारंटीन हो, डांस करने की ललक होनी चाहिए। हैप्पी एनिवर्सिरी मां-पापा। लव यू।'

इससे पहले भी ऋतिक ने अपने पिता का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो 70 की उम्र में घर पर ही जमकर वर्कआउट करते दिखाई दिए। ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आई थी।

इस बीच, ऋतिक कोविड-19 लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को 1.2 लाख पौष्टिक भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार यह काम एनजीओ अक्षय पात्र के साथ मिलकर कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन