1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Mahindra Thar खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, जानें Car Loan के लिए कितनी जाएगी EMI

Mahindra Thar खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, जानें Car Loan के लिए कितनी जाएगी EMI

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 07, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 02:46 pm IST

महिंद्रा थार का एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये से लेकर 17.19 लाख रुपये तक है। दिल्ली में थार का ऑन-रोड प्राइस 12 लाख रुपये से लेकर 21.20 लाख रुपये तक है।

mahindra thar, mahindra thar price, mahindra thar base variant price, mahindra thar on road price, h- India TV Hindi
महिंद्रा थार खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मंथली सैलरी Image Source : MAHINDRA AND MAHINDRA

भारतीयों में महिंद्रा थार के प्रति दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है और इसके बारे में ज्यादा कुछ बोलने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके बारे में हम सभी जानते हैं। यही वजह है कि भारत की सड़कों पर थार की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब महिंद्रा थार सिर्फ युवाओं या पुरुषों की ही नहीं बल्कि सभी आयु वर्ग और महिलाओं की भी पसंद बनती जा रही है। अगर आप भी महिंद्रा थार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और लोन को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां हम आपकी सारी कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि महिंद्रा थार लेने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए और आपको हर महीने कितने रुपये की EMI जमा करनी होगी।

महिंद्रा थार खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मंथली सैलरी

देश में लगभग 8.5 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत की ब्याज दरों पर कार लोन उपलब्ध हैं। कार लोन के लिए आपकी सालाना सैलरी कम से कम 3 लाख रुपये यानी मंथली सैलरी कम से कम 25,000 रुपये होनी चाहिए। बैंक अपने ग्राहकों को उनकी मंथली सैलरी का 48 गुना तक कार लोन देते हैं। मान लीजिए, आपकी मंथली सैलरी 50,000 रुपये है तो आप 50,000x48=24,00,000 रुपये तक का कार लोन मिल सकता है।

हर महीने कितनी जाएगी EMI

महिंद्रा थार का एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये से लेकर 17.19 लाख रुपये तक है। दिल्ली में थार का ऑन-रोड प्राइस 12 लाख रुपये से लेकर 21.20 लाख रुपये तक है। अगर आप 21.20 लाख रुपये वाला थार का टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आपको 50,000 रुपये की सैलरी पर 24 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। लेकिन, अगर आप 5 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको लगभग 16.20 लाख रुपये के लोन की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको 8.5% की ब्याज दर पर भी 5 साल के लिए कार लोन मिलता है तो आपको हर महीने लगभग 33,852 रुपये की EMI चुकानी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा