1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुजैन खान के ऋतिक के घर शिफ्ट होने पर राकेश रोशन का आया रिएक्शन, कहा-एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए

सुजैन खान के ऋतिक के घर शिफ्ट होने पर राकेश रोशन का आया रिएक्शन, कहा-एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए

 Published : Apr 02, 2020 01:57 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 01:57 pm IST

लॉकडाउन में बच्चों के साथ रहने के लिए सुजैन खान ऋतिक रोशन के घर कुछ दिनों के लिए शिफ्ट हो गई हैं।

rakesh roshan reaction- India TV Hindi
राकेश रोशन का रिएक्शन

कोरोना वायरस से बचने के लिए देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान सभी से घर में रहने की अपील की जा रही है। लॉकडाउन में बच्चों के साथ समय बिताने के लिए सुजैन खान ऋतिक रोशन के घर कुछ दिनों के लिए शिफ्ट हो गई हैं। जहां वह दोनों बच्चों के साथ मस्ती कर रही हैं। सुजैन के घर में शिफ्ट होने पर ऋतिक के पिता राकेश रोशन का रिएक्शन आया है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक राकेश रोशन ने कहा- इस मुश्किल की घड़ी में साथ होना चाहिए और एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए।

लॉकडाउन में ऋतिक रोशन ने बजाया पियानो, कहा- सुजैन कर रही हैं घर का सर्वे

सुजैन खान और ऋतिक रोशन की शादी 2000 में हुई थी। 2013 में दोनो ने तलाक लेने का फैसला लिया था और 2014 में अलग हो गए थे। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे भी हैं जो अपने पिता के साथ रहते हैं।

तलाक के 2 साल बाद सुजैन खान ने बताई थी ऋतिक रोशन से अलग होने की वजह, कहा-गलत रिश्ते से बेहतर है अलग होना

ऋतिक रोशन इस समय अपने मुंबई वाले घर में बच्चों और सुजैन के साथ सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं। उन्होंने बीते सप्ताह सुजैन को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहते हुए पोस्ट शेयर किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन