1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Sensex ने शुरुआती कारोबार में लगाई 300 अंकों की छलांग, Nifty पहुंचा 11,150 के पार

Sensex ने शुरुआती कारोबार में लगाई 300 अंकों की छलांग, Nifty पहुंचा 11,150 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 05, 2020 11:13 am IST,  Updated : Aug 05, 2020 11:13 am IST

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 703.74 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया।

Sensex rallies over 300 pts in early trade; Nifty tops 11,150- India TV Hindi
Sensex rallies over 300 pts in early trade; Nifty tops 11,150 Image Source : BSE SENSEX

मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक ऊपर रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स में उछाल आया।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक कारोबार की शुरुआत में 314.47 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछलकर 38,000 अंक के स्तर को पार करता हुआ 38,002.38 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 88.70 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त लेकर 11,183.95 अंक हो गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एक्सिस बैंक के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। वहीं इंडसइंड बैंक, अल्ट्रा टेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी वृद्धि रही।

इसके विपरीत पावर ग्रिड और नेस्ले इंडिया के शेयर मूल्य गिरावट में रहे। इससे पहले मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स 748.31 अंक यानी 2.03 प्रतिशत बढ़कर 37,687.91 अंक और निफ्टी 203.65 अंक यानी 1.87 प्रतिशत बढ़कर 11,095.25 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 703.74 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया।

कारोबारियों का कहना है कि खास शेयरों में लिवाली के साथ ही वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने से घरेलू बाजारों में तेजी का रुख बना है। इसके साथ ही शंघाई, हांगकांग और सोल के बाजारों में भी सकारात्मक रुख रहा। टोक्‍यो में हालांकि गिरावट का रुख रहा। वॉल स्ट्रीट कल के कारोबार में सकारात्मक रुख में बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.11 प्रतिशत नीचे रहकर 44.38 डालर प्रति बैरल पर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा