1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कृषि क्षेत्र से जुड़ी यह कंपनी लाएगी IPO, 500 करोड़ रुपए जुटाने की है तैयारी

कृषि क्षेत्र से जुड़ी यह कंपनी लाएगी IPO, 500 करोड़ रुपए जुटाने की है तैयारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 11, 2022 07:14 pm IST,  Updated : Jul 11, 2022 07:14 pm IST

शाह ने कहा, हम आईपीओ लाने के शुरुआती चरण में हैं। आईपीओ के जरिये करीब 500 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे

IPO- India TV Hindi
IPO Image Source : FILE

कृषि रसायन कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड (GSP Crop Science Private Limited) अगले साल तक 500 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक भावेश शाह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी जल्द ही पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा (डीआरएचपी) दाखिल करने की योजना बना रही है। कंपनी को अपने कारोबार के विस्तार के लिए धन की जरूरत है। वर्ष 1985 में स्थापित अहमदाबाद स्थित जीएसपी क्रॉप साइंस तकनीकी ग्रेड सामग्री का निर्माण करती है और कीटनाशक, कवकनाशी एवं खरपतवार नाशी, मध्यवर्ती, जैव कीटनाशक, बीज-उपचार रसायन और सार्वजनिक स्वास्थ्य उत्पादों को तैयार करती है। 

विस्तार योजना पर रकम खर्च करने की योजना 

शाह ने कहा, हम आईपीओ लाने के शुरुआती चरण में हैं। आईपीओ के जरिये करीब 500 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। कंपनी गुजरात के दाहेज में नए उत्पादों को पेश करने और एक नई उत्पादन लाइन स्थापित करने का इरादा रखती है। उन्होंने कहा कि शुरुआती शेयर बिक्री से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल इसके लिए किया जाएगा। जीएसपी क्रॉप साइंस के पूर्णकालिक निदेशक तीर्थ शाह ने कहा कि आईपीओ पेश करने का कंपनी का कदम मुख्य रूप से पिछले कुछ वर्षों में अपने वित्तीय प्रदर्शन में सुधार और विस्तार योजनाओं से प्रेरित है। 

सालाना आधार पर कंपनी का राजस्व बढ़ा 

उन्होंने कहा कि कंपनी का राजस्व साल-दर-साल आधार पर बढ़ा है और यह वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 1,350 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वर्ष के दौरान 1,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा था। उन्होंने कहा कि कंपनी को चालू वित्त वर्ष में राजस्व में करीब 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। वर्तमान में, जीएसपी क्रॉप साइंस की तीन इकाइयां हैं। दो गुजरात में और एक जम्मू में। चौथे इकाई को दाहेज में स्थापित करने की योजना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO