121 साल पहला आज ही के दिन लगा था टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला छक्का
Cricket | January 14, 2019 20:46 ISTटेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी, लेकिन दर्शकों को टेस्ट क्रिकेट में पहला छक्का देखने के लिए लगभग 21 साल तक का इंतजार करना पड़ा था। जी हां, पहले टेस्ट क्रिकेट में छक्का मारने के लिए बल्लेबाज को गेंद को स्टेडियम से बाहर मारना पड़ा था और ये कारनामा सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जो डार्लिंग ने 14 जनवरी 1898 को एडिलेड के मैदान पर करके दिखाया था।