1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस वजह से कैंसिल हो सकता है जिम्बाब्वे का भारत दौरा, जानिए क्या है खास वजह

इस वजह से कैंसिल हो सकता है जिम्बाब्वे का भारत दौरा, जानिए क्या है खास वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 14, 2019 11:53 am IST,  Updated : Jan 14, 2019 11:53 am IST

 ऐसा माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे का भारत दौरा या तो दोबारा से तय किया जा सकता है, या आगे बढ़ाया जा सकता है या फिर पूरी तरह से कैंसिल किया जा सकता है

इस वजह से कैंसिल हो सकता है जिम्बाब्वे का भारत दौरा, जानिए क्या है खास वजह- India TV Hindi
इस वजह से कैंसिल हो सकता है जिम्बाब्वे का भारत दौरा, जानिए क्या है खास वजह Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट के अगले कार्यक्रमों के मुताबिक जिम्बाब्वे की टीम को मार्च में भारत का दौरा करना है। लेकिन अब ये दौरा कैंसिल होता दिख रहा है। दरअसल इस साल होने वाले आईपीएल की तारीखों की घोषणा ने जिम्बाब्वे के भारत दौरे को संदेह में डाल दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे का भारत दौरा या तो दोबारा से तय किया जा सकता है, या आगे बढ़ाया जा सकता है या फिर पूरी तरह से कैंसिल किया जा सकता है। जिम्बाब्वे के भारत दौरे की कोई तारीफ तय नहीं की गई थी, यह दौरा मार्च में किसी तारीख को होना था। इस दौरे में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच शामिल थे।

हालाँकि, भारत का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरा 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया दो टी20 और 5 एकदिवसीय मैचों के लिए भारत आएगी। ये दौरा 24 फरवरी से 13 मार्च तक चलेगा। इसके अलावा इस बार आईपीएल के लिए भी तारीख तय हो गई है। आईपीएल 23 मार्च से शुरू होगा। कुल मिलाकर भारत के पास जिम्बाब्वे के साथ मैच के लिए केवल 10 दिन होंगे। ऐसे में एक टेस्ट और तीन वनडे कराना लगभग नामुमकिन है। 

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर मकोनी इस सप्ताह बीसीसीआई में अपने समकक्षों के साथ बैठक करेंगे, ताकि इस संभावना पर चर्चा की जा सके कि इस दौरे में केवल एक वनडे और टी20 करा लिया जाए या फिर दौरे को आगे बढ़ाने पर सहमति बन सके। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारत की तैयारी के हिस्से के रूप में रखा गया था। जिम्बाब्वे ने 2016 में विश्व टी20, 2011 में विश्व कप और 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का दौरा किया, लेकिन मार्च में उनके दौरे की शुरुआत 2002 के बाद द्विपक्षीय सीरीज से हुई थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल