1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ इस मामले में सबसे आगे निकले पाक कप्तान सरफराज अहमद

एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ इस मामले में सबसे आगे निकले पाक कप्तान सरफराज अहमद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 14, 2019 07:05 am IST,  Updated : Jan 14, 2019 07:05 am IST

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 153 रन बना लिए हैं।

एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ इस मामले में सबसे आगे निकले पाक कप्तान सरफराज अहमद- India TV Hindi
एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ इस मामले में सबसे आगे निकले पाक कप्तान सरफराज अहमद Image Source : GETTY IMAGES

क्विंटन डी कॉक (129) और हाशिम अमला (71) की बेहतरीन पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 303 रन का मजबूत स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 262 रन का स्कोर बनाया था और उसने पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 185 रन पर समेटकर 77 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 381 रनों का लक्ष्य रख दिया है। हालांकि पाकिस्तान मैच में भले ही पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से हार की तरफ दिख रही है लेकिन इस दौरान पाक कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिसे आज तक कोई नहीं कर पाया। 

दरअसल बतौर विकेटकीपर-कप्तान सरफराज खान ने इस मैच में 10 कैच लपके। इसी के साथ वे एक टेस्ट मैच में बतौर विकेटकीपर-कप्तान सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एमएस धोनी ने 8 ही कैच लपके हैं। एमएस धोनी के अलावा एडम गिलक्रिस्ट, एलेस स्टीवर्ट ने एक टेस्ट मैच बतौर कप्तान-विकेटकीपर 8 कैच लपके हैं। हालांकि अब इस मामले में पाक कप्तान सबसे आगे निकल गए हैं। 

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को अभी जीत के लिए 228 रन और बनाने हैं जबकि उसके पास दो दिन और सात विकेट बचे हैं। स्टंप्स के समय असद शफीक 48 और बाबर आजम 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। शफीक और आजम के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 49 रन की साझेदारी हो चुकी है। इमाम उल हक ने 35, शान मसूद ने 37 और अजहर अली ने 17 रन का योगदान दिया। 

(With IANS input)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल