1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में खेल सकता है ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ ऑलराउंडर

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में खेल सकता है ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ ऑलराउंडर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 14, 2019 11:19 am IST,  Updated : Jan 14, 2019 11:19 am IST

मार्श को पेट गैस्ट्रिटिस की दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्होंने पहला मैच मिस कर दिया।

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में खेल सकता है ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ ऑलराउंडर- India TV Hindi
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में खेल सकता है ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ ऑलराउंडर Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक धाकड़ ऑलराउंडर खेल सकता है। जी हां, दरअसल फोक्स क्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक ऑलराउंडर मिचेल मार्श बीमारी से उबर चुके हैं और एडिलेड में भारत के खिलाफ मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के चयन फ्रेम में हैं।

मार्श को पेट की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्होंने पहला मैच मिस कर दिया। हालांकि शनिवार को हुए सीरीज के इस पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान एलेक्स कैरी का कहना है कि मार्श मंगलवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए अपना दावा पेश कर रहे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया पिछले दो साल से एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती है। कैरी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "मिच ठीक है ... वह पूरी तरह से फिट है और मैदान में उतरने के लिए तैयार है। वह आज गेंदबाजी करेगा और बैटिंग प्रैक्टिस भी करेगा। जिसके बाद हम देखेंगे कि क्या फैसला लेना है।"

कैरी ने एडिलेड में अभ्यास सत्र से पहले कहा कि मिचेल अब फिट हैं। लेकिन मार्च के चयन को संशय इसलिए दिख रहा है, क्योंकि एडिलेड का तापमान मंगलवार को 42 डिग्री के करीब रहने का पूर्वानुमान है। जो मार्श पर सावधानी बरतने के साथ और उन्हें दरकिनार करने के लिए मजबूर कर सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल