तीसरे वनडे में मौका मिलते ही युजवेंद्र चहल ने बरपाया ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अपना कहर
Cricket | January 18, 2019 11:30 ISTभारत और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे और निर्णनायक वनडे मैच में भारत ने मेजबानों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 41 ओवर मेें ऑस्ट्रेलिया को 193 रन पर 6 झटके दिए हैं। भारत की इस सफल गेंदबाजी में बहुत बड़ा हाथ युजवेंद्र चहल का है जो इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला मैच खेल रहे हैं।