1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में खेलने के लिये यह सही समय: ए बी डिविलियर्स

पाकिस्तान में खेलने के लिये यह सही समय: ए बी डिविलियर्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 04:02 pm IST

पाकिस्तान ने 2009 में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमले के बाद से अपने सारे घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले हैं। 

 ए बी डिविलियर्स - India TV Hindi
 ए बी डिविलियर्स  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन: दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को उम्मीद है कि इस साल पाकिस्तान सुपर लीग में उनके खेलने से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को वहां जाकर खेलने की प्रेरणा मिलेगी। 

पाकिस्तान ने 2009 में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमले के बाद से अपने सारे घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले हैं। 

डिविलियर्स नौ और 10 मार्च को पीएसएल में लाहौर में दो मैच खेलेंगे। 

उन्होंने बीबीसी के एक कार्यक्रम में कहा ,‘‘मुझे लगा कि यह पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली में मदद करने का मौका है । मैं कुछ साल पहले वहां नहीं जाना चाहता था क्योंकि हम सभी चिंतित थे लेकिन मुझे लगता है कि अब अब वहां खेलने का सही समय है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल